Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'खुद को देखों पहले...'Janhvi Kapoor की परम सुंदरी का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट पर सोनम बाजवा ने किया रिएक्ट

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 04:16 PM (IST)

    जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी में जाह्नवी के किरदार को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। एक महिला ने जाह्नवी के बोलने के अंद ...और पढ़ें

    सोनम बाजवा ने उड़ाया जाह्नवी का मजाक (फोटो-इंस्टाग्राम)
    सोनम बाजवा ने उड़ाया जाह्नवी का मजाक (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सोनम बाजवा ने पोस्ट पर किया रिएक्ट
    2. कब रिलीज हुई थी परम सुंदरी
    3. फैंस को अच्छी नहीं लगी सोनम की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में लेटेस्ट फिल्म परम सुंदरी में नजर आए थे। मूवी में जाह्नवी कपूर ने केरल की लड़की सुंदरी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को ऑडियंस से मिक्स्ड रिएक्शन मिले थे।

    कंटेंट क्रिएटर के वीडियो पर किया रिएक्ट

    एक तरफ जहां कई लोगों ने उन्हें गर्ल नेक्स्ट टू डोर कहकर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की। वहीं कुछ अन्य लोगों ने फिल्म में उनके एसेंट और मलयाली महिला के रूढ़िवादी चित्रण की आलोचना की है। अब, फिल्म में जाह्नवी कपूर के बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाते हुए एक महिला ने वीडियो बनाया था जिसे पर सोनम बाजवा ने रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के हाथ लगा गोल्डन चांस, मां Sridevi की इस मूवी के रीमेक में निभाएंगी ये किरदार?

    वीडियो में क्या दिखाया गया?

    @analeecerejo ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी को फ़ोन करती दिख रही हैं। वीडियो में उन्हें जाह्नवी कपूर की नकल करते हुए दिखाया गया है, जिसमें वह मज़ाकिया अंदाज में परम सुंदरी की नकल करती हैं। इस रील पर कई लोगों ने रिएक्ट किया है जिनमें से एक अभिनेत्री सोनम बाजवा भी हैं। सोनम ने हंसी वाला इमोजी बनाकर उस पर कमेंट किया है। उनके एक दीवाने की दीवानियत को-स्टार हर्षवर्धन राणे ने भी इस पोस्ट को लाइक किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Chic Shopper (@analeecerejo)

    जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में उतरे फैंस

    अब इंटरनेट यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करके रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने रेडिट पर लिखा, "हर्षवर्धन राणे को भी यह रील पसंद आई। दोनों का इस पर तीखा हमला करना अजीब फैसला है, क्योंकि उनकी अपनी फिल्म जल्द ही आ रही है और लगता है कि यह मीम का विषय बन सकती है।" एक और ने लिखा, "सोनम बाजवा को किसी और का मजाक उड़ाने से पहले अपनी एक्टिंग भी देख लेनी चाहिए।"

    एक ने बॉलीवुड में जाह्नवी और सोनम के अलग-अलग 'स्टेटस' की ओर इशारा करते हुए मज़ाक किया, "एक इनसाइडर और आउटसाइडर कभी दोस्त नहीं हो सकते।" कई लोगों ने कहा कि वीडियो अनावश्यक था। एक ने शिकायत की, "मुझे जानू बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन यह नफ़रत बेतुकी होती जा रही है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jahnvi Kapoor के गैरेज में शामिल हुई ये करोड़ों की SUV, बन चुकी है इन बड़ी हस्तियों की पसंद