Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal Janmashtami: जन्माष्टमी के रंग में रंगे 'भजन कुमार', बच्चों संग शेयर की दही हांडी की फोटो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 02:37 PM (IST)

    Vicky Kaushal Janmashtami विक्की कौशल जल्द ही फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आने वाले हैं। वो लगातार इस फिल्म का प्रचार अलग-अलग तरीके से कर रहे ह ...और पढ़ें

    Vicky Kaushal Janmashtami Pictures (Photo Credit: Instagram)
    Vicky Kaushal Janmashtami Pictures (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. विक्की कौशल ने दी जन्माष्टमी की बधाई
    2. बच्चों संग शेयर की दही हांड़ी की फोटो
    3. जल्द इस फिल्म में आने वाले हैं नजर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vicky Kaushal Janmashtami: दुनिया भर में आज बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। कोई अपने बच्चों के साथ जन्माष्टमी मना रहा है, तो कोई दही हांडी के कार्यक्रम में भाग लेता दिख रहा है।

    हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल दही हांडी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ वो सभी को जन्माष्टमी की बधाई दे रहे हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का प्रचार भी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Katrina Kaif संग अपने रिश्ते को लेकर Vicky Kaushal ने किए नए खुलासे, बताया कब शुरू हुआ था अफेयर

    विक्की कौशल ने मनाई जन्माष्टमी

    फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आने वाले एक्टर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों के साथ दही हांडी मनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ वो अपने प्रशंसकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'भजन कुमार और हमारे प्यारे नन्हें कन्हैया की तरफ से आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    फैंस ने भी दी बधाई

    विक्की के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी उन्हें जन्माष्टमी की बधाई दी है और उनकी इस फोटो को काफी पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत प्यारी'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'आपको भी जन्माष्टमी की बधाई'।

    खबरें और भी

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में आएंगे नजर

    विक्की कौशल जल्द ही विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    इस फिल्म में विक्की ने एक स्थानीय गायक 'भजन कुमार' की भूमिका निभाई है। TGIF में विक्की के साथ मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित, भुवन अरोड़ा, आशुतोष उज्ज्वल और भारती पेरवानी भी दिखाई देने वाले हैं।

    हाल ही में, उनकी इस फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पर आजा' भी रिलीज हुआ था। इसे लेकर एक्टर ने कहा था कि लोगों को यह गाना काफी पसंद आने वाला है और यह इस जन्माष्टमी पर सुनने लायक गाना होगा।

    यह भी पढ़ें: 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' सॉन्ग के लिए Vicky Kaushal ने की कड़ी मेहनत, बताया- 3 रातों तक नहीं सोए