विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahabharat में कृष्ण का किरदार निभाने वाले ये एक्टर 62 साल की उम्र में हुए तन्हा, छूटा पत्नी और बच्चों का साथ

Published: Sat, 16 Aug 2025 03:21 PM (IST)

Janmashtami 2025 मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर को लोग आज भी नहीं भूले। ...और पढ़ें

महाभारत में कृष्ण बना था ये एक्टर
महाभारत में कृष्ण बना था ये एक्टर

HighLights

  1. महाभारत में कृष्ण बना था ये एक्टर
  2. टीवी के कृष्ण अकेले बिता रहे जिंदगी
  3. दो शादी हुई, दोनों बार तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में कई टीवी सीरीयल और फिल्मों में कई एक्टर्स ने कृष्ण के किरदार निभाए हैं। लेकिन 80 के दशक में आई बी आर चोपड़ा की महाभारत लोगों के जहन में आज भी ताजा हैं। उसके हर एक कैरेक्टर ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है खासकर कृष्ण के किरदार ने।

अकेले जिंदगी गुजार रहे एक्टर

1988 में आई बी आर चोपड़ा की महाभारत में नितीश भारद्वाज ने कृष्ण ने किरदार निभाया था और ऐसे निभाया कि कई पीढ़ियों ने उन्हें याद रखा और आगे भी रखेंगी। चाहे कितने ही एक्टर्स ने कृष्ण का किरदार स्क्रीन पर निभाया हो लेकिन नितीश का चेहरा आज भी कृष्ण के रूप में उतना ही मनमोहक लगता है। लेकिन आपको बता दें कृष्ण के जीवन को पर्दे पर उतारने वाले नितीश की जिंदगी भी कृष्ण की तरह ही संघर्षों से भरी रही है। उन्हें भी अपनों से दूर होना पड़ा और आज जब वे 62 साल हो गए हैं, अकेले जिंदगी गुजार रहे हैं।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Janamasthami 2025: रवींद्र जैन के इस भजन के बिना अधूरा है जश्न, आज भी सुनकर मन में जाग जाएगा भक्ति भाव

14 साल बाद हुआ तलाक

नितीश भारद्वाज की पहली शादी 1991 में हुई थी, उन्होंने मशहूर पत्रकार विमला पाटिल की बेटी मोनिशा पाटिल से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हुए, एक बेटा अरुष और एक बेटी सायली, जिसने अपना नाम बदलकर इंडिया रख लिया। नितीश और मोनिशा का चौदह साल बाद 2005 में तलाक हो गया।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

दूसरी पत्नी पर लगाए ये आरोप

नितीश भारद्वाज ने 2009 में आईएएस अधिकारी स्मिता गाटे के साथ फिर से शादी की। कपल को जुड़वां बेटियां हुईं और 10 साल बाद 2019 में उनका तलाक हो गया। 2024 में नितीश ने स्मिता के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और उनकी बेटियों को कथित तौर पर किडनैप करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्मिता ने ऐसे आरोपों से इनकार किया।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

राजनीति में भी आजमाई किस्मत

एक्टर बनने से पहले नीतीश एक प्रोफेशनल जानवरों के डॉक्टर थे। वह 1996 में भाजपा के टिकट पर जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद भी रहे। उन्होंने 1999 का लोकसभा चुनाव राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए।

नितीश भारद्वाज, बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित हिंदी महाकाव्य टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। अक्टूबर 1988 से जून 1990 तक दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में 94 एपिसोड थे और पिछले कुछ सालों में इसका कई बार प्रसारण हो चुका है।

यह भी पढ़ें- नई Mahabharat के श्री कृष्ण का बदल गया है पूरा लुक, अब ऐसे दिखते हैं एक्टर Sourabh Raaj Jain

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।