Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut को Javed Akhtar से नहीं लड़नी पड़ेगी कानूनी जंग, केस खत्म होने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 02:30 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने कानूनी मामले में सुलह कर ली है। इस बात की जानकारी बी टाउन एक्ट्रेस ने खु ...और पढ़ें

    कंगना रनौत और जावेद अख्तर का कानूनी मामला हुआ खत्म (Photo Credit- Instagram)
    कंगना रनौत और जावेद अख्तर का कानूनी मामला हुआ खत्म (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कंगना और जावेद की कानूनी मामले में हुई सुलह
    2. कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के लिए किया पोस्ट
    3. एक्ट्रेस ने बताया क्या साथ करेंगे काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद भी वह खुलकर हर विषय पर बात करती हैं। पांच साल पहले जावेद अख्तर के साथ एक्ट्रेस का कानूनी विवाद शुरू हुआ था। आखिरकार अब इस केस से जुड़ा बड़ा अपडेट अभिनेत्री कंगना ने पोस्ट शेयर कर दिया है।

    फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक गीत लिखने वाले लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपनी बातों को सटीकता के साथ कहने के लिए जाने जाते हैं। सलीम और जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई बड़ी फिल्में भी दी हैं। कंगना रनौत के साथ साल 2020 में उनका एक कानूनी विवाद शुरू हुआ था, जिसे दोनों ने आपसी समझौते से अब खत्म कर दिया है।

    किस वजह से कंगना पर दर्ज हुआ था मानहानि का मामला?

    साल 2016 की बात है, जब कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद सार्वजनिक तौर पर खुलकर आया था। इस दौरान एक इंटरव्यू में कंगना ने जावेद अख्तर के साथ हुई एक मुलाकात का जिक्र किया था। बता दें कि जावेद साहब को रोशन परिवार का करीबी माना जाता है। कंगना ने टीवी पर जावेद के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया, तो उन्होंने एक्ट्रेस के ऊपर मानहानि का मामला दर्ज किया था, जिसे अब दोनों ने मिलकर सुलझा लिया है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'मैं किसी भी महिला के लिए...' Taapsee Pannu और कंगना रनौत की बहन के बीच फिर गर्माया 'सस्ती कॉपी' वाला मुद्दा

    जावेद अख्तर के लिए कंगना ने किया पोस्ट

    कानूनी मामले में सुलह होने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने जावेद अख्तर के लिए स्पेशल नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, आज जावेद जी और मैंने मिलकर अपने कानूनी मामले (मानहानि केस) को मध्यस्थता के जरिए सुलझा लिया है। इस पूरी प्रक्रिया में जावेद जी ने बहुत दयालु और विनम्र स्वभाव दिखाया। इतना ही नहीं, वह मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी तैयार हो गए हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    इस दौरान की तस्वीर भी एक्ट्रेस ने शेयर की है, जिसमें दोनों कोर्ट रूम में नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए पोज देते हुए हंस रहे हैं। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि कंगना की किस फिल्म के लिए जावेद अख्तर गाने लिखते हैं। कंगना की फिल्मों के बारे में बात करें तो जनवरी 2025 में उनकी मूवी इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके लिए लोगों ने उनके काम को सराहा भी है।

    ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut के निशाने पर आई Sanya Malhotra की लेटेस्ट रिलीज मिसेज, तंज कसते हुए कह दी ऐसी बात