Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Javed Akhtar: पाकिस्तानियों को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब, कहा- 'मुंबई हमले के आरोपी इजिप्ट-नार्वे...'

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 03:34 PM (IST)

    जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में हुए एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 हमले का जिक्र करते हुए आतंकवादियों को पनाह देने के ...और पढ़ें

    Javed Akhtar gave a befitting reply in Pakistan, said- 'Allegations of Mumbai attack did not come from Egypt-Norway'
    Javed Akhtar gave a befitting reply in Pakistan, said- 'Allegations of Mumbai attack did not come from Egypt-Norway'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Javed Akhtar: जावेद अख्तर पाकिस्तान में 'फैज' के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर के अलावा कई पाकिस्तानी कलाकार भी शामिल हुए। यहां जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के मुद्दे को छेड़ा और कहा, मुंबई हमले के आरोपी इजिप्ट और नार्वे से नहीं आए, वो यहीं खुलेआम घूम रहे हैं। अब राइटर और एक्टर जावेद अख्तर के इस बयान की हर तरफ तारीफ हो रही है। जावेद के इस बेबाक अंदाज को भी खासा पसंद किया जा रहा है।

    मुबंई हमले के आरोपी इजिप्ट और नार्वे से नहीं आए - जावेद अख्तर

    फैज अहमद फैज के लिए रखे गए इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर को आमंत्रित किया गया था। जिसमें उन्होंने अपनी बात रखते हुए मुंबई हमले का जिक्र किया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जावेद अख्तर ने कहा, 'हकीकत ये है कि हम दोनों एक दूसरे को इल्जाम ना दें तो उससे बात नहीं होगी, अहम बात ये है कि जो गरम है फिजा, वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबईया लोग हैं। हमने देखा वहां कैसे हमला हुआ था। वो लोग नार्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए...'

    वीडियो हुआ वायरल

    जावेद अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर भारतीय उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी व्यूज और शेयर मिल रहे हैं। एक यूजर ने जावेद अख्तर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हिंदुस्तानियों को जावेद साहब से सीख लेनी चाहिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'इसे बोलते हैं घर में घुसकर आंखों में आंखें डाल कर मारना.. '। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'जावेद अख्तर सर्जिकल स्ट्राइक'। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के पाकिस्तान में बैठकर मुबंई हमले की बात करते हुए आरोपियों को पनाह देने पर पाकिस्तान को लताड़ लगाने को यूजर्स काफी सराह रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: जान्हवी और बोनी कपूर ने श्रीदेवी की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- 'आज भी आपको हर जगह...' 

    खबरें और भी