Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    “सिर्फ भगवान नहीं थे राम-सीता”, Javed Akhtar ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दिया बड़ा बयान

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 11:53 AM (IST)

    Javed Akhtar On Ramayan हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जावेद का नाम काफी जा ...और पढ़ें

    रामायण को लेकर जावेद अख्तर ने कही ये बात (Photo Credit-Twitter)
    रामायण को लेकर जावेद अख्तर ने कही ये बात (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. राम और सीता को लेकर जावेद अख्तर ने दिया बड़ा बयान
    2. जावेद ने हिंदू देवी देवताओं का बताया महत्व
    3. जावेद अख्तर ने लिखीं ये बॉलीवुड फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Javed Akhtar On Ram-Sita Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म लेखक, कवि और गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जावेद अख्तर किसी भी मामले में अपनी राय को रखने को से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं, जिसकी वजह से लेखक का नाम चर्चा का विषय बना रहता है।

    इस बीच जावेद अख्तर ने रामायण, भगवान राम और माता सीता को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान में जावेद ने इनकी जन्मभूमि पर जन्म लेने और भारतीय विरासत को लेकर भी जिक्र किया है।

    राम और सीता को लेकर जावेद अख्तर ने दिया बड़ा बयान

    जावेद अख्तर उन फिल्मी हस्तियों में शुमार हैं जो अपनी बात को को दो टूक तरीके से रखते हैं। कई बार देखा गया है कि चाहें मसला कोई भी हो, लेकिन जब जावेद को अपनी विचार स्पष्ट करने हों तो वह पीछे नहीं रहते हैं।

    हाल ही में दिवाली को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र के ठाकरे परिवार के सदस्य और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से एक दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया, जिसमें जावेद अख्तर भी मौजूद रहे। इस दौरान जावेद अख्तर ने भगवान राम और मां सीता को लेकर बड़ा बयान दिया है। जावेद ने कहा है-

    ''राम और सीता सिर्फ भगवान नहीं थे, बल्कि वे हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। रामायण को भी मैं इसी का दर्जा देता हूं। वैसे तो मैं नास्तिक हूं लेकिन इन हिंदू देवी-देवता की जन्मभूमि पर जन्म लेना मेरे लिए गर्व की बात है।''

    इस तरह से जावेद अख्तर ने भगवान राम और माता सीता को लेकर अपनी राय रखी है। आलम ये है कि अब 'शोले' फिल्म लेखक के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

    खबरें और भी

    जावेद अख्तर ने लिखीं ये फिल्में

    बतौर फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्म की कहानी को लिखा है। गौर करें जावेद की ओर से लिखी फिल्मों की तरफ तो उसमें 'शोले, जंजीर, मिस्टर इंडिया, सागर, यकीन, काला पत्थर, अर्जुन, डॉन और दीवार' जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं। खास बात ये है कि जावेद अख्तर के जरिए लिखी गई ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं।

    ये भी पढ़ें- 'जय सिया राम, हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं', देश में लोकतंत्र को लेकर खुलकर बोले जावेद अख्तर