विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: रिद्धि डोगरा के अलावा ये एक्ट्रेसेज भी निभा चुकीं शाह रुख खान की ऑन-स्क्रीन मां का किरदार, ये रही लिस्ट

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 12 Sep 2023 02:19 PM (IST)

Shah Rukh Khan Mother Role सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म जवान में बी टाउन एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने उनकी ...और पढ़ें

रिद्धि डोगरा समेत इन एक्ट्रेसेज ने निभाई शाह रुख खान की मां की भूमिका (Photo Credit-Twitter)
रिद्धि डोगरा समेत इन एक्ट्रेसेज ने निभाई शाह रुख खान की मां की भूमिका (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. रिद्धि डोगरा से पहले ये एक्ट्रेसेज बनीं शाह रुख खान की ऑन स्क्रीन मां
  2. लिस्ट में हिंदी सिनेमा की कई दिग्गज अदाकारा शामिल
  3. दीपिका पादुकोंण ने भी जवान में निभाई शाह रुख की मां की भूमिका

नई दिल्ली जेएनएन: Jawan Shah Rukh Khan On Screen Mother: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी में शाहरुख खान ने डायलॉग और उनके एक्शन को हर किसी ने पसंद किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल निभाया है।

जवान में दीपिका शाहरुख की मां और उनकी पत्नी का रोल निभाती नजर आईं, हालांकि फिल्म में उनकी मौत हो जाती है। 'जवान' में कावेरी अम्मा के किरदार को निभाकर एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा चर्चा का कारण बन गई हैं। रिद्धि डोगरा को शाहरुख खान के किरदार आजाद की अडॉप्टिंग मां के रूप में देखा गया। आइए जानते हैं शाहरुख की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो बड़े पर्दे पर उनकी मां की भूमिका को अदा कर चुकी हैं।

रिद्धि डोगरा- जवान (Jawan)

इन दिनों हर कोई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की तारीफ खूब तारीफ कर रहा है। फिल्म में काफी जाने-माने नाम शामिल हैं जैसे दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और अन्य।

View this post on Instagram

A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra)

बता दें, इस फिल्म में रिद्धि ने शाहरुख खान के किरदार आजाद की अडॉप्टिंग मां का रोल प्ले किया है। फिल्म में शाहरुख की असली मां की मौत के बाद रिद्धि ही उनकी परवरिश करती हैं। बता दें, असल में रिद्धि शाहरुख से 19 साल छोटी हैं।

जया बच्चन- कभी खुशी कभी गम

(Kabhi Khushi Kabhie Gham)

साल 2001 में आई फैमिली ड्रामा फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की लव केमिस्ट्री देखने को मिली थी। पारिवारिक ड्रामा फिल्म करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है, साथ ही यश जौहर द्वारा उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित है।

फिल्म में कई कलाकार हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर शामिल हैं, जबकि रानी मुखर्जी गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर नजर आईं थीं। इस फिल्म में ज्या बच्चन ने नंदिनी रायचंद का रोल निभाया था जोकि शाहरुख खान की मां थीं।

किरण खेर- ओम शांति ओम (Om Shanti Om)

'ओम शांति ओम' 2007 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक फिल्म है, जो फराह खान द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसके अलावा मयूर पुरी, मुश्ताक शेख द्वारा सह-लिखित और गौरी खान द्वारा बैनर के तहत निर्मित है।

ये फिल्म शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। फिल्म में किरण खेर ने बेला मखीजा और शाहरुख खान ने ओम कपूर का रोल निभाया था। फिल्म में ओम प्रकाश मखीजा हिंदी फिल्मों के एक कलाकार हैं जो अपनी विधवा मां बेला मखीजा के साथ रहते हैं। इस फिल्म में शाहरुख और किरण का मां-बेटा का खूबसूरत रिश्ता देखने को मिला था।

स्मिता जयकर- देवदास (Devdas)

'देवदास' 2002 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और भरत शाह द्वारा निर्मित है। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जैकी श्रॉफ, किरण खेर, स्मिता जयकर और विजयेंद्र घाटगे सहायक भूमिकाओं में नजर आए।

फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास मुखर्जी का रोल निभाया था वहीं कौशल्या मुखर्जी देवदास की मां के रूप में स्मिता जयकर नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबाड़-तोड़ कमाई की थी। आज भी ये फिल्म लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल है।

राखी- करण अर्जुन (Karan-Arjun)

करण अर्जुन (Karan-Arjun) 1995 की भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन फिल्म है, जो राकेश रोशन द्वारा निर्देशित और निर्मित है। फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, राखी गुलजार, ममता कुलकर्णी और काजोल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।

इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान की मां का किरदार राखी गुलजार ने दुर्गा सिंह बनकर निभाया था। फिल्म के डायलॉग हो, स्क्रिप्ट हो या फिर गाने आज भी लोग उन्हें पसंद करते हैं।

बीना- अंजाम (Anjaam)

फिल्म 'अंजाम' राहुल रवैल द्वारा निर्देशित 1994 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें सहायक कलाकारों की टोली के साथ मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान नजर आए थे, जबकि दीपक तिजोरी अतिथि भूमिका में हैं। फिल्म में जहां शाहरुख खान ने विजय अग्निहोत्री का किरदार निभाया था, वहीं उनकी मां का रोल बीना मुखर्जी ने पद्मा अग्निहोत्री बनकर निभाया था।

किरण खेर- मैं हूं ना (Main Hoon Na)

'मैं हूं ना' फराह खान द्वारा निर्देशित 2004 की हिंदी भाषा की मसाला फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। फिल्म में किरण खेर (Kirron Kher) ने राम यानी शाह रुख की सौतेली मां और लकी की मां के रूप में मधु शर्मा का रोल निभाया था। फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Jawan Film: शाह रुख खान की 'जवान' देखकर फूटा लोगों का गुस्सा, मांगे पूरे पैसे वापस, वायरल हुआ ये वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।