Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan एक्ट्रेस नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर आते ही किया धमाका, 24 घंटे में इतने मिलियन हुए फॉलोअर्स

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 03:18 PM (IST)

    Jawan Actress Nayanthara Instagram Followers साउथ सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं सुपरस्टार एक्ट्रेस शाह रुख खान की फिल्म जवान के साथ बॉलीवुड ...और पढ़ें

    Jawan- नयनतारा के 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर हुए इतने फॉलोअर्स । Photo- Instagram
    Jawan- नयनतारा के 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर हुए इतने फॉलोअर्स । Photo- Instagram

    HighLights

    1. नयनतारा ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
    2. 24 घंटों में इतने मिलियन लोगों ने उन्हें किया फॉलो
    3. जवान में शाह रुख खान के साथ दिखेगी उनकी केमिस्ट्री

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Actress Nayanthara Instagram Followers: साउथ सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। उनकी मास एंटरटेनर फिल्म जवान को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

    एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार उनकी और किंग खान की केमिस्ट्री फैंस को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। कल यानी कि 31 अगस्त को जवान के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था। 24 सिनेमाघरों की तरह ही सोशल मीडिया पर उनके डेब्यू ने धमाका कर दिया है।

    24 घंटे में नयनतारा के इंस्टाग्राम पर हुए इतने फॉलोअर्स

    नयनतारा इंडस्ट्री में काफी सालों से हैं, लेकिन सोशल मीडिया से उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी। लेकिन 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च के साथ जैसे ही वह इंस्टाग्राम पर आईं, उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे। साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस के आते ही 24 घंटे में लगभग 1.5 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हो चुके हैं।

    फैंस ने खुले दिल के साथ अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का स्वागत किया। जवान का ट्रेलर के अलावा नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्विन्स के साथ भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की। कमेंट बॉक्स में सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक उनका सोशल मीडिया पर वेलकम कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    सामंथा रुथ प्रभु ने भी किया जोरदार वेलकम

    'कुशी' एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इंस्टाग्राम पर लेडी सुपरस्टार नयनतारा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर नयनतारा का इंस्टाग्राम पेज शेयर करते हुए लिखा 'क्वीन नयनतारा', जिसके जवाब में साउथ एक्ट्रेस ने भी प्यार बरसाया और लिखा, "लव यू माय क्यूटीपाई"।

    नयनतारा एटली की फिल्म 'जवान' में सिक्योरिटी फोर्स टीम का हिस्सा हैं। ट्रेलर में रोमांस के किंग शाह रुख खान संग उनके रोमांटिक अंदाज ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।