Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: एटली ने ऑनलाइन सुनाई 'जवान' की स्टोरी, फिल्म की सफलता पर प्रियामणि ने ऐसे किया रिएक्ट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 06:56 PM (IST)

    Priyamani On Jawan फिल्म जवान में अपनी शानदार अदाकारी के जरिए प्रियामणि ने फैंस का दिल जीता है। हर किसी ने एक्ट्रेस की शानदार अदाकारी की प्रशंसा की है ...और पढ़ें

    'जवान' की सफलता पर बोलीं प्रियामणि (Photo Credit-Instagram)
    'जवान' की सफलता पर बोलीं प्रियामणि (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. एटली ने ऐसी सुनाई प्रियामणि को 'जवान' की कहानी
    2. 'जवान' की सफलता पर प्रियामणि ने रखी अपनी राय
    3. शाह रुख खान की फिल्म में प्रिया ने निभाई अहम भूमिका

    नई दिल्ली जेएनएन: Priyamani On Jawan Director Atlee: बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की अपार सफलता को लेकर आए दिन सुर्खियां सामने आ रही हैं।

    इस बीच फिल्म 'जवान' में अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वालीं प्रियामणि ने मूवी की सक्सेस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही प्रियामणि ने ये भी बताया है कि डायरेक्टर एटली ने उन्हें इस फिल्म की कहानी कैसे सुनाई थी।

    एटली ने ऐसी सुनाई प्रियामणि को 'जवान' की कहानी

    हाल ही में प्रियामणि ने समाचार एजेंसी एएनआई को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस मौके का एक वीडियो एएनआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियामणि ने जवान की स्क्रिप्ट को लेकर खुलकर बात की है।

    एक्ट्रेस ने बताया है- ''एटली ने मुझे जवान की स्क्रिप्ट ऑनलाइन जूम पर सुनाई थी। करीब 1-2 घंटे तक ये ऑनलाइन सेशन चला। मुझे फिल्म की कहानी काफी पसंद आई, पहली बार ऐसा सुना की किसी फिल्म में लड़कियां भी एक्शन सीन्स करती नजर आएंगी, जोकि मेरे लिए काफी नया था। एक अलग तरह का किरदार निभाने का मौका मिला।

    खबरें और भी

    मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं, जो मैं जवान का हिस्सा बन पाई।'' मालूम हो कि प्रियामणि ने फिल्म 'जवान' में लक्ष्मी की भूमिका को अदा किया है, जो फिल्म की कहानी से हिसाब से काफी अहम रोल है।

    'जवान' की सफलता पर प्रियामणि ने रखी अपनी राय

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियामणि ने 'जवान' की सफलता पर कहा है- ''मुझे इस बात की काफी खुशी है कि हमारी फिल्म लोगों को काफी पसंद आई है। सही आंकड़ा तो मुझे नहीं पता है कि हमारी फिल्म ने कितने सौ करोड़ का कारोबार कर लिया है,

    लेकिन फैंस की तरफ मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स से फिल्म की सक्सेस ने हमें काफी राहत दी है। इसके पीछे पूरी टीम, शाह रुख खान और एटली की कड़ी मेहनत का हाथ है। काफी अच्छा महसूस होता है जब आपकी फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होती है।''

    ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan Video: शाह रुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, बेटा अबराम भी साथ आया नजर