Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: 'कभी शाह रुख खान के घर मन्नत के बाहर क्लिक कराई थी फोटो', एटली ने सुनाया 13 साल पुराना किस्सा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 08:03 PM (IST)

    Jawan Director Atlee फिल्मेकर एटली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने शाह रुख खान को किसी फिल्म में डायरेक्ट ...और पढ़ें

    शाह रुख को लेकर एटली ने कही बड़ी बात (Photo Credit-Twitter)
    शाह रुख को लेकर एटली ने कही बड़ी बात (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. एटली ने शाह रुख को लेकर कही ये बात
    2. मन्नत के बाहर खिंचाई थी फोटो
    3. पहली बार शाह रुख को एटली ने किया डायरेक्ट

    नई दिल्ली जेएनएन: Jawan Director Atlee On Shah Rukh Khan: फिल्म 'जवान' को लेकर साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली का नाम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को चेन्नई में हुए 'जवान' के प्री रिलीज इवेंट के दौरान एटली ने शाह रुख खान को लेकर खुलकर बात की।

    एटली ने इस दौरान 13 साल पुराना किस्सा साझा किया, जब उन्होंने एक फैन के तौर पर शाह रुख खान बंगले मन्नत के बाहर फोटो क्लिक कराई थी।

    एटली ने शाह रुख को लेकर कही ये बात

    30 अगस्त को चेन्नई के श्री साईंराम इंजीनियरिंग कॉलेज में 'जवान' का प्री रिलीज इवेंट रखा गया। इस खास इवेंट के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए, जो चर्चा का विषय बने। इस कार्यक्रम का एक और वीडियो अब ट्विटर पर सामने आया है, जिसमें एटली शाह रुख खान को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

    एटली ने बताया है- ''13 साल पहले मैं मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था, जोकि शाह रुख खान के घर की नजदीकी लोकेशन के पास मौजूद थी। मेरे दोस्त ने मुझे उनके घर के बारे में बताया और मैं फौरन ही मन्नत के बाहर खड़े होकर फोटो खिंचाने चल दिया। लेकिन आज 13 साल बाद शाह रुख ने खुद मेरे लिए अपने घर के दरवाजे खोले, जोकि मेरे लिए काफी खास है।''

    अपने इस अनुभव को साझा करते हुए एटली और उनकी पत्नी इमोशनल होते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर शाह रुख खान ने उनके लिए जमकर तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर जवान डायरेक्टर का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी 'जवान'

    31 अगस्त यानी आज शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ये ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि हर कोई बस अब इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है।

    मालूम हो कि 8 दिन बाद यानी 7 सितंबर 2023 को 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एटली की 'जवान' में पहली बार शाह रुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति एक साथ नजर आएंगे।