Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan ने जवान का प्रीव्यू रिलीज करने से पहले सलमान खान को था दिखाया, रिएक्शन में ये बात आई सामने

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 10:15 PM (IST)

    Shah Rukh Khan Jawan Prevue शाह रुख खान ने हाल ही में फिल्म जवान का प्रीव्यू लांच किया था। हालांकि इसके पहले उन्होंने फिल्म का ट्रेलर सलमान खान को दिख ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Jawan Prevue, Shah Rukh Khan
    Shah Rukh Khan Jawan Prevue, Shah Rukh Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Jawan Prevue: शाह रुख खान और सलमान खान फिल्म 'पठान' में एक साथ नजर आए थे। दोनों ने 28 वर्षों के बाद एक साथ काम किया था। दोनों इसके पहले करण-अर्जुन फिल्म में एक साथ नजर आए थे। हाल ही में, जवान का प्रीव्यू रिलीज हुआ है। इस पर सलमान खान ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अब शाह रुख खान ने इस पर मजेदार अंदाज में थैंक यू कहा है।

    शाह रुख खान ने कब फिल्म जवान का प्रीव्यू लांच किया था?

    शाह रुख खान ने सोमवार को फिल्म जवान का प्रीव्यू लांच किया था। इसे काफी पसंद किया गया है और इसे अब तक मिलियंस में व्यूज मिल चुके हैं। यह एक्शन से भरपूर ट्रेलर है। इसमें शाह रुख खान को गंजा दिखाया गया है। सलमान खान ने भी शाह रुख खान के लुक की सराहना की है। उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा था,

    "पठान जवान बन गया। शानदार ट्रेलर। इस प्रकार की फिल्म सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए। मैं तो पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया। वाह एसआरके।"

    शाह रुख ने क्या जवान का ट्रेलर सलमान को पहले ही दिखा दिया था?

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह रुख खान ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ट्रेलर सलमान खान को पहले ही दिखा दिया था। इस बारे में बताते हुए शाह रुख खान कहते हैं,

    "पहले भाई इसी लिए आपको ही दिखाया था। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और टिकट बुक करने के लिए आभार। ढेरों प्यार।"

    शाह रुख खान की प्रतिक्रिया पर फैंस दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, "सलमान और शाह रुख बॉलीवुड के राम और लक्ष्मण हैं।" वहीं, कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी शेयर की है।

    सलमान और शाह रुख जल्द किस फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे?

    सलमान खान और शाह रुख खान जल्द टाइगर 3 में साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके पहले, 7 सितंबर को जवान रिलीज हो रही है। सलमान खान और शाह रुख खान के बीच कभी लड़ाई हो गई थी लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है।

    खबरें और भी