यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Trailer Release: 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', जवान के ट्रेलर के साथ शाह रुख की चेतावनी
Jawan Movie Trailer Release शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का जब से प्रीव्यू आया है तब से ही इस फिल्म को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर र ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख खान की 'जवान' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- एटली की फिल्म में किंग खान का दिखा दमदार एक्शन
- नयनतारा और शाह रुख खान की जोड़ी ने किया धमाका
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Movie Trailer Out: 'पठान' के बाद बॉलीवुड के बादशाह खान एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर दस्तक देने वाले हैं। एटली के निर्देशन में बनी उनकी आगामी फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस को बीच हलचल मची हुई है। विदेशो में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसका रिस्पॉन्स काफी अच्छा है।
इस फिल्म में किंग खान दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे और इसी के साथ फिल्म में उनके अलग-अलग शेड्स फैंस को देखने को मिलेंगे। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का ट्रेलर ऑडियंस के बीच आ चुका है, जिसमें किंग खान का बिल्कुल ही अलग अंदाज देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।
अपने जबरदस्त एक्शन से किंग खान पड़े सब पर भारी
शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' का 2 मिनट 45 सेकंड का ये ट्रेलर आपके दिमाग को पूरी तरह से हिलाकर रख देगा। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है शाह रुख खान के एक राजा की कहानी सुनाने से , जो एक के बाद एक जंग हार रहा था। भूखा प्यासा जंगल में घूम रहा था और बहुत ही गुस्से में था।
इसके बाद एटली के निर्देशन मे बनी 'जवान' के ट्रेलर में शाह रुख खान के विलेन के किरदार से शुरुआत होती है, जो मुंबई में एक मेट्रो को हाइजैक कर लेते हैं। बाल्ड लुक में शाह रुख खान का ये खतरनाक किरदार आपको पूरी तरह से डर का एहसास करवा देगा। शाह रुख खान 'जवान' के ट्रेलर में 'पठान' से भी ज्यादा खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
शाह रुख खान के दिखे अलग-अलग शेड्स
जैसे-जैसे 'जवान' का ट्रेलर आगे बढ़ता है, शाह रुख खान का धांसू एक्शन भी दिखाई देता है। ये पहली बार है, जब बॉलीवुड के बादशाह खान के एक ही फिल्म में अलग-अलग शेड्स देखने को मिल रहे हैं। कभी मेजर बनकर वह दुश्मनों से लड़ते दिखे, तो कभी विलेन बनाकर बाल्ड लुक के साथ लोगों को डराते हुए नजर आए।
ट्रेलर देखकर ये अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि वह फिल्म में अच्छे बने हैं या फिर विलेन बने हैं। 'जवान' के ट्रेलर में ये साफ तौर पर पर दर्शाया गया है कि कैसे एक 'जवान' विलेन विजय सेतुपति से लेकर सिक्योरिटी फोर्स में काम करने वालीं नयनतारा और सान्या मल्होत्रा से लेकर सुनील ग्रोवर तक की नाक में दम कर रहा है।
दीपिका- नयनतारा के बीच फंसे 'जवान' शाह रुख खान
हालांकि, जवान में जितना दमदार शाह रुख खान ने भले ही एक्शन किया हो, लेकिन स्क्रीन पर वह अपना रोमांटिक साइड भी फैंस को दिखाने से पीछे नहीं रहे। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण के साथ वह रोमांस और एक्शन करते दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तरफ कभी किंग खान के साथ रोमांस करती दिखीं, तो कभी हाथों में बंदूक थामे 'जवान' की तलाश करती नजर आईं।
ट्रेलर में विजय सेतुपति भी विलेन बनकर शाह रुख खान के साथ दो हाथ करते हुए दिखाई दिए। इस फिल्म में किंग शाह रुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा के अलावा सान्या मल्होत्रा भी सिक्योरिटी टीम का हिस्सा हैं, जो 'जवान' के सभी कारनामों को ट्रेक करती हैं। सुनील ग्रोवर ट्रेलर में एक सीन में नजर आए। एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।