यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Worldwide Collection: 'जवान' ने 13 दिनों में हासिल किया ये मुकाम, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म
Jawan Worldwide Box Office Collection Day 13 एक्टर शाह रुख खान की हालिया रिलीज फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर जश्न मना रही है। फिल्म का कलेक्शन होश उड़ाने व ...और पढ़ें

HighLights
- 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी जवान
- जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- भारत में जवान ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Collection Day 13: शाह रुख खान की जवान रिकॉर्ड तोड़ने में मास्टर बनती जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे से हैरान किया। फिल्म का बिजनेस हर बढ़ते दिन के साथ एक नया मुकाम हासिल करता जा रहा है। अब तो जवान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है।
शाह रुख खान की जवान भारत में जितना बिजनेस कर रही है, वर्ल्डवाइड उससे भी दोगुना कमाती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जवान ने रिलीज के चार दिनों तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया। वहीं, अब फिल्म ने अपना अगला निशाना भी साध लिया है, जो 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पाना है।
यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 13: जवान ने फिर उड़ाए होश, 500 करोड़ के पार बिजनेस, बाहुबली 2 को रौंदने की तैयारी शुरू
1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी जवान
जवान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी शेयर की है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को दुनियाभर में 883.68 का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके ही जवान जल्द 1000 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।

जवान का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन...
- 1 दिन- 125.05 करोड़
- 2 दिन- 109.24 करोड़
- 3 दिन- 140.17 करोड़
- 4 दिन- 156.80 करोड़
- 5 दिन- 52.39 करोड़
- 6 दिन- 38.21 करोड़
- 7 दिन- 34.06 करोड़
- 8 दिन- 28.79 करोड़
- 9 दिन- 26.35 करोड़
- 10 दिन- 51.64 करोड़
- 11 दिन- 59.15 करोड़
- 12 दिन- 21.07 करोड़
- 13 दिन- 40.76 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 883.68 करोड़
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Jawan Box Office: इस बार साउथ में 'जवान' ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार किसी हिंदी फिल्म ने हासिल किया ये मुकाम
भारत में जवान ने कमाए इतने करोड़
जवान के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है। दूसरे हफ्ते में फिल्म को बिजनेस में कुछ घाटा सहना पड़ रहा है, क्योंकि वर्क डेज में ज्यादातर फिल्मों का यहीं हाल होता। फिर भी जवान 10 करोड़ के ऊपर बिजनेस करती जा रही है। जवान ने रिलीज के 13 दिनों में देशभर में लगभग 507.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।