Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Zinda Banda Song: शाह रुख खान ने गाने के लिए पहली बार किया ऐसा काम, तीन दफा करनी पड़ी शूटिंग

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 02:57 PM (IST)

    Jawan Zinda Banda Song जवान इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसका निर्देशन साउथ के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर एटली ने किया है। यह भी जवान के लिए उत्सु ...और पढ़ें

    Jawan Zinda Banda Song Shah Rukh Khan Lip syncs Separately For Tamil And Telugu. Photo- Instagram
    Jawan Zinda Banda Song Shah Rukh Khan Lip syncs Separately For Tamil And Telugu. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। पठान के बाद शाह रुख खान जवान के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। यह इस क्वार्टर की अहम फिल्मों में शामिल है। अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। पोस्टर और टीजर के बाद इसका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। 

    जिंदा बंदा हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर अब एक दिलचस्प जानकारी सामने आयी है। हिंदी के साथ शाह रुख ने गाने के तमिल और तेलुगु वर्जंस के लिए भी लिपसिंक किया है।

    पहली बार किया लिपसिंक

    यह पहली दफा है, जब शाह रुख ने तीन गानों के लिए लिपसिंक किया हो। हिंदी में जहां गाने के बोल 'जिंदा बंदा' है, वहीं तमिल में 'वंधा एडम' और तेलुगु में 'धुम्मे धुलिपेला' है। जिंदा बंदा में शाह रुख फीमेल को-स्टार्स के साथ हजारों फीमेल डांसर्स के साथ झूमते दिखाई दे रहे हैं।

    जिंदा बंदा की खास बातें:

    • गाने की शूटिंग भी तीन बार हुई। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
    • शाह रुख ने तमिल और तेलुगु वर्जंस के लिए लिपसिंक करने से पहले गाने के बोल सीखे। चेन्नई में उन्हें यूनिट का साथ मिला। 
    • जिंदा बंदा गाने की शूटिंग पांच दिनों में पूरी हुई।
    • गाने का बजट 15 करोड़ रुपये बताया जाता है।
    • शोबी ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। 

    कब होगी रिलीज और क्या है स्टार कास्ट?

    रेड चिलीज एंटरटेनमेंट निर्मित जवान का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    शाह रुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण स्पेशल एपीयरेंस में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं। 

    जवान, शाह रुख की इस साल दूसरी फिल्म है। साल की शुरुआत में रिलीज हुई पठान बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब रही थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 540 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन किया था।