विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भक्ति के रंग में डूबा बच्चन परिवार, Abhishek और Shweta संग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं जया बच्चन

Published: Thu, 11 Jul 2024 07:40 PM (IST)

बॉलीवुड पर भक्ति का खुमार चढ़ा हुआ है। इस बीच बच्चन परिवार भी शिव भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। ...और पढ़ें

काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंची जया बच्चन
काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंची जया बच्चन

HighLights

  1. बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता संग किए दर्शन
  2. वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर पर जया बच्चन
  3. भेंट में मिला रुद्राक्ष और प्रसाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों भक्ति के रंग में डूबे हुए हैं। कोई फिल्म रिलीज से पहले मन्नत मांगने पहुंच जाता है तो कोई इसकी सफलता के बाद माथा टेकने पहुंच जाता है। हाल ही में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हुए देखा गया। इस दौरान उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन भी नजर आए।

परिवार संग पहुंचीं जया बच्चन

काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने के बाद जया बच्चन ने गर्भगृह में काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से पूजन किया। बाबा को विभिन्न द्रव्यों से स्नान कराने के बाद उनका श्रृंगार कराया गया। इस दौरान मंदिर के सीईओ विश्वभूषण ने उन्हें रुद्राक्ष और प्रसाद भेंट में दिया। बाबा के दर्शन करने के बाद तीनों पैदल चलकर संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंचे और तुलसी की माला अर्पित की।

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan के 'जलसा' पर डिलीवरी ब्वॉय ने पहुंचाया मिसल पाव, एक्टर ने लिखा- आपको गिरफ्तार..

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान जया बच्चन पीले रंग के सलवार सूट में नजर आईं। वहीं, अभिषेक बच्चन सफेद कुर्ता पायजामा में काफी जम रहे थे। श्वेता बच्चन रेड और गोल्डन सूट में नजर आईं।

सेलेब्स का भगवान पर कितना विश्वास है, ये बात इसी से सिद्ध होती है। इससे पहले नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत की शादी का कार्ड लेकर बाबा विश्वनाथ को देने पहुंची थीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिषेक

अभिषेक बच्चन को आखिरी बार फिल्म घूमर में देखा गया था। इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा आने वाले समय में अभिषेक फिल्म 'बी हैप्पी' और शूजित सिरकार की एक अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, जया बच्चन को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देख गया था।

यह भी पढ़ें: 'हम दिल दे चुके सनम' देखने के बाद Jaya Bachchan ने दिया था ऐसा रिएक्शन, डर गए थे संजय लीला भंसाली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।