विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaya Bachchan ने भारतीय महिलाओं के वेस्टर्न कपड़े पहनने पर उठाया सवाल, पढ़ें पूरी खबर

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 19 Nov 2022 02:26 PM (IST)

Jaya Bachchan On Western Clothes जया बच्चन ने नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में भारतीय महिलाओं ...और पढ़ें

Jaya Bachchan On Western Clothes: जया बच्चन फिल्म एक्ट्रेस है।
Jaya Bachchan On Western Clothes: जया बच्चन फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Jaya Bachchan On Western Clothes: जया बच्चन अक्सर सामाजिक विषयों पर अपना मत प्रकट करती रहती है। अब उन्होंने महिलाओं के वेस्टर्न कपड़े पहनने पर अपना मत व्यक्त किया है। जया बच्चन अक्सर फोटोग्राफर पर चिढ़ती नजर आती है। वह अपने आपको एक स्ट्रांग फेमिनिस्ट भी बताती हैं। वह कई बार अपना मत रखती नजर आती हैं।

जया बच्चन ने नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू किया है

अब जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू किया है। इसमें उन्होंने भारत की महिलाओं के फैशन सेंस पर अपनी बात रखी है। इसके चलते वह फिर खबरों में आ गई है। जया बच्चन ने कहा है कि उन्हें समझ में नहीं आता कि भारतीय कपड़ों की जगह वेस्टर्न कपड़ों को लोग तवज्जो क्यों देते है।

View this post on Instagram

A post shared by @ivmpodcasts

यह भी पढ़ें: Suniel Shetty ने जिम में हुई हालिया मौतों के लिए स्टेरॉयड को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दिल का दौरा नहीं...

जया बच्चन कहती है, 'मैं चाहती हूं कि महिला महिलाशक्ति का प्रदर्शन करें'

जया बच्चन कहती है, 'मुझे लगता है हमने शायद ऐसा एक्सेप्ट कर लिया है कि विदेशी कपड़े महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देते हैं जबकि मैं चाहती हूं कि महिला महिलाशक्ति का प्रदर्शन करें। मैं यह नहीं कहती कि जाइए साड़ी पहनिए लेकिन विदेशों में भी महिलाएं ड्रेस पहनती है। यह सारा बदलाव तब आया जबसे महिलाओं ने पैंट पहनना शुरू किया है।' इसपर जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन कहती हैं कि पैंट पहनने से महिलाओं को आने-जाने में सुविधा होती हैं और कामकाज करने में भी सुगमता होती है। वह कहते हैं, 'हम सरलता से कहीं भी आ जा सकती हैं। कई महिलाएं घर पर नहीं होती, वह बाहर जाती हैं। उन्हें काम होता है। यह बहुत ही सरल होता है कि आप पैंट और टी-शर्ट पहन लें बजाय इसके की आप साड़ी का पल्लू ठीक करती रहे।'

View this post on Instagram

A post shared by @ivmpodcasts

यह भी पढ़ें: T20 Cricket World Cup Win Web Series: 2007 की भारत की ऐतिहासिक जीत पर बनेगी वेब सीरीज, पढ़ें पूरी खबर

नव्या नवेली नंदा ने फीमेल सीईओ के बारे में बात की जो साड़ी पहनना पसंद करती है

नव्या नवेली नंदा ने इस अवसर पर कई फीमेल सीईओ के बारे में बात की जो साड़ी पहनना पसंद करती है। इसपर जया बच्चन ने कहा कि वह इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि वह सब अपने दम पर बनी हैं और उन्हें अपने ऊपर पूरा विश्वास है। यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने किसी विषय पर अपना मत रखा है। इससे पहले उन्होंने यह भी बताया था कि पीरियड के दौरान शूटिंग करने में उन्हें कठिनाई होती थी। जया बच्चन जल्द रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर करने वाले हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 23 अप्रैल को रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by @ivmpodcasts