यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमिताभ बच्चन के बैंकरप्ट होने पर जया बच्चन ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बताया बुरे दौर में कैसे दिया था पति का साथ
बिग बी आज भले चाहे जिस मुकाम पर हो लेकिन करियर की शुरुआत में उन्होंने खूब संघर्ष किया। बात सिर्फ इतने पर ही रुक जाती तो भी ठीक था लेकिन बुरा वक्त जब ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन सदी के महानायक कहलाए जाते हैं। बिग बी आज भले चाहे जिस मुकाम पर हो, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्होंने खूब संघर्ष किया। अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा समय भी देखा जब वो बैंक्रप्ट हो गए थे। 90 के दशक में बिग बी का नाम बोफोर्स स्कैम में आ गया, मीडिया ने उन्हें बैन कर दिया था।
बात सिर्फ इतने पर ही रुक जाती तो भी ठीक था, लेकिन बुरा वक्त जब आता है, तो इंसान को तोड़कर ही जाता है, लेकिन कोई साथ देने वाला हो,तो हर मुसीबत टल जाती है। अमिताभ बच्चन के बुरे दौर में उनका साथ दिया पत्नी जया बच्चन ने।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Birthday: जब एक गलती की वजह से विदेश तक उछला आलिया भट्ट का नाम, लिया ऐसा फैसला बदल गई लोगों की सोच
बुरे वक्त में पति के साथ खड़ी रहीं जया
जय बच्चन ने नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट वाट द हेल नव्या के नए एपिसोड में बताया कि कैसे वो बुरे वक्त में अमिताभ बच्चन के साथ खड़ी रहीं। अभिनेत्री ने कहा कि पति के बुरे वक्त में हल्ला मचाने की बजाय उन्होंने शांति से साथ देने का फैसला किया।

चुपचाप साथ देने का किया फैसला
जया बच्चन ने कहा, "जिंदगी के अलग- अलग दौर में हमने अलग- अलग परेशानियां देखी। हमने साथ में इसका सामना किया। बेहतर होता है कि अगर कोई मर्द तकलीफों से गुजर रहा है, तो आप बस वहां रहो और शांत रहो। अगर उन्हें आपकी मदद चाहिए होगी, तो वो आपसे कहेंगे। बार- बार कहकर आप बस सामने वाले को इरिटेट करते हैं। ऐसा करना शायद अच्छा होता है कि आप चुपचाप उनके साथ खड़े रहो और बस अहसास करा दो, कि आप उनके साथ हैं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Kiara Advani से Rashmika Mandanna तक, इन स्टार्स के पिता हैं करोड़पति, कोई MLA तो किसी के पास कॉफी के बागान

जब बैंक्रप्ट हो गए थे बिग बी
अमिताभ बच्चन के मुश्किल समय की बात करें, तो उन्होंने एक के बाद एक कई परेशानियों का सामना किया। बिग बी जब बोफोर्स स्कैम और मीडिया बैन की मार झेल रहे थे, तब उनकी कई फिल्में लाइन से फ्लॉप हो गई, ये सिलसिला लंबे वक्त तक चला। इस दौरान अमिताभ बच्चन का प्रोडक्शन हाउस एबी कॉर्पोरेशन भी असफल साबित हुआ, जिसके चलते अभिनेता बैंकरप्ट हो गए थे।
