यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jayam Ravi ने सोशल मीडिया से डिलीट की पत्नी के साथ वाली तस्वीरें, बोले - 'अब बेटों की कस्टडी के लिए लड़ना है'
साउथ एक्टर जयम रवि (Jayam Ravi) ने कुछ दिन पहले ही पत्नी आरती के साथ तलाक की अनाउंसमेंट की थी। तलाक के बाद से ही उनका नाम एक सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा ...और पढ़ें

HighLights
- जयम रवि ने तोड़ा 15 साल पुराना रिश्ता
- दो बच्चों के पिता हैं जयम रवि
- सिंगर के साथ जुड़ रहा जयम रवि का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पॉपुलर तमिल एक्टर जयम रवि दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उनकी बहुत अच्छी फैन फॉलोविंग है। पोन्नियिन सेल्वन एक्टर पिछले काफी समय से पत्नी आरती से अलग होने को लेकर चर्चा में थे। पहले जून में भी इस तरह की खबर आई थी लेकिन उनकी पत्नी आरती ने एक पोस्ट के जरिए इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया था।
पत्नी ने कहा- मुझे अंधेरे में रखा
इसके बाद 9 सितंबर को जयम ने एक्स (ट्विटर) पर एक स्टेटमेंट के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी थी। अभिनेता ने लिखा, "बहुत सोच, विचार-विमर्श और चर्चा के बाद मैंने आरती के साथ अपनी शादी को खत्म करने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है, बल्कि यह पर्सनल वजहों से लिया गया है, जो मेरा मानना है कि सभी के हित में है।"
हालांकि इसके बाद जयम रवि की पत्नी ने तलाक की बात को उनका एकतरफा फैसला बताया था। उन्होंने कहा था कि जयम रवि ने उन्हें अंधेरे में रखा और उन्हें इस बात से बहुत शॉक लगा है। हालांकि जयम तब भी इन आरोपों को झूठा बताते आए।
यह भी पढ़ें: 'पोन्नियिन सेल्वन' एक्टर Jayam Ravi ने 15 साल बाद बीवी से लिया तलाक, कहा- 'आरोप लगाने से बचें'
जयम ने डिलीट की सभी तस्वीरें
एक्टर ने कहा है कि अब वो अपने दोनों बेटों की कस्टडी के लिए लड़ेंगे। वहीं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी आरती के साथ वाली सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। अब उनके अकाउंट पर एक भी फैमिली फोटो नहीं है। पिछले काफी समय से वह सिर्फ अपनी ही तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
खबरें और भी
15 साल के रिश्ते को किया खत्म
वहीं जयम के तलाक के बाद इस तरह की खबर आई थीं कि एक्टर किसी सिंगर के साथ रिलेशन में हैं जिसकी वजह से उन्होंने आरती से तलाक लिया। हालांकि बाद में उन्होंने इन खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए मीडिया से कहा कि वो किसी दूसरे को इसमें ना घसीटें। दोनों के अलग होने का असली कारण क्या है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जयम और आरती ने साल 2009 में परिवार की रजामंदी से लव मैरिज की थी।