विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काला जादू ने बर्बाद कर दिया था Jeetendra की इस एक्ट्रेस का करियर, मौत के डर से छोड़ दिया था देश

Published: Sun, 09 Nov 2025 02:43 PM (IST)

सिने सितारों से जुड़े रोचक किस्से अक्सर चर्चा का विषय बनते रहते हैं। इस आधार पर आज हम आपको जीतेंद्र ...और पढ़ें

जीतेंद्र की फेमस को-स्टार माधवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

जीतेंद्र की फेमस को-स्टार माधवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 80s की लेडी सुपरस्टार थीं माधवी।

  2. 300 से अधिक मूवीज में किया था काम।

  3. इस वजह से छोड़ दिया था बॉलीवुड।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे फिल्मी सितारे रहे थे, जिन्होंने अपने दम पर शोबिज की दुनिया में राज किया। लेकिन अचानक से इंडस्ट्री से गायब होकर उन्होंने हर किसी को हैरान भी किया था। इस मामले में 300 से अधिक मूवीज करने वालीं वेटरन एक्ट्रेस माधवी (Madhavi) का नाम भी शामिल होता है। 

जीतेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार संग स्क्रीन पर धमाल मचाने वालीं माधवी ने करियर के पीक पर आकर बॉलीवुड और देश दोनों छोड़ दिया था। इसके पीछे की वजह काला जादू की वजह से परेशान होना बताया गया। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में जानते हैं- 

माधवी ने क्यों छोड़ा देश और बॉलीवुड

17 साल तक सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाने वालीं माधवी अपनी समय की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक रहीं। साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक उनकी तूती बोलती थी। करियर में एक से बड़ी एक हिट देकर उन्होंने लेडी सुपरस्टार तमगा हासिल किया। लेकिन स्टारडम मिलने के बाद उन्होंने एक्टिंग को छोड़ विदेश में खुद को सैटल कर लिया।

madhaviactress

यह भी पढ़ें- 1980 की सबसे महंगी फिल्म जिसमें अमिताभ समेत थे 7 सुपरस्टार, फ्लॉप मूवी के सुपरहिट हैं गाने!

इसकी पीछे की कई वजह मौजूद हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि पति राल्फ शर्मा से शादी के बाद उन्होंने शोभिज से नाता तोड़ लिया और विदेश में बस गईं। लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि किसी ने उनके घर और परिवार पर काला जादू कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार बनने के बाद माधवी की जिंदगी को किसी की नजर लग गई थी।

actressmadhavi (3)

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान खुद अभिनेत्री ने बताया था कि उनके घर में खून के छींटे मिलते थे, फैमिली मेंबर्स को ऐसी-ऐसी बीमारियां होने लगी थीं, जिनका पता खुद डॉक्टर भी नहीं लगा पा रहे थे। आए दिन घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटित हो रहा था, मानों कि कोई उन लोगों की जान के पीछे पड़ा है।

Madhavi

इस वजह से परेशान होकर माधवी ने सिनेमा जगत और देश को अलविदा कह दिया। डर की वजह से पति संग विदेश चली गईं और अब अपने परिवार संग वहीं जीवन बिता रही है। एक्टिंग छोड़कर माधवी अपने पति के फार्मेसी के बिजनेस में हाथ बंटा रही हैं। 

माधवी की पॉपुलर मूवीज

अभिनेत्री माधवी ने अपनी दमदार अदाकारी का जादू साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक बखूबी बिखेरा। सुनहरे एक्टिंग करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया। गौर किया जाए उनकी टॉप हिंदी मूवीज की तरफ तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

  • एक दूजे के लिए

  • अंधा कानून

  • गिरफ्तार

  • लोहा 

  • प्यार का मंदिर

  • शेषनाग

  • स्वर्ग

  • अग्निपथ

मालूम हो कि साल 1994 में आई फिल्म खुदाई बतौर एक्ट्रेस माधवी की आखिरी हिंदी फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- दिल पर सीधे चोट करता है Kishore Kumar का ये गाना, एक बार सुनने के बाद दिमाग में अटक जाएंगे लिरिक्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।