यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पोते और नाती के साथ Jeetendra ने काटा 82वें जन्मदिन का केक, वीडियो हुआ वायरल
एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) ने 7 अप्रैल को एक्टर ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर भी एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ बेहद सादगी से अपना केक काटा। इस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) ने रविवार 7 अप्रैल को एक्टर ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। एक्टर ने पर्दे पर कई से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। हालांकि, अब काफी सालों से अभिनेता पर्दे से दूर है और परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं।
जन्मदिन पर भी एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ बेहद सादगी से अपना केक काटा, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- Jeetendra Birthday: 'करवा चौथ' ने जीतेंद्र को दी दूसरी जिंदगी, पत्नी की जिद्द से बाल-बाल बची थी जान
पोते और नाती के साथ मनाया जन्मदिन
तुषार कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पापा के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहन एकता कपूर, रवि कपूर, लक्ष्य कपूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर अपने नाती और पोते के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए तुषार ने लिखा, 'आज पापा के जन्मदिन पर आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हर किसी को जवाब देना कठिन है, लेकिन हर इच्छा उनके लिए बहुत मायने रखती है। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
Thank you for all your wishes for dad’s birthday today! It’s hard replying to everyone but every wish meant a lot to him! ❤️ #happybirthdaytoyou pic.twitter.com/kBGJ6vE4By
— Tusshar (@TusshKapoor) April 7, 2024
जितेंद्र का असली नाम
बता दें, एक्टर ने फिल्मी दुनिया में आने के बाद अपने नाम में बदलाव किया। उनका असली नाम रवि कपूर है। जो उनके माता-पिता ने रखा था। हांलाकि बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए उन्होंने नए नाम जितेंद्र का इस्तेमाल किया, जो एक इतिहास बना। एक्टर ने अपने करियर में 200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस का बॉडी डबल बनकर शुरू हुआ था Jeetendra के अभिनय का सफर, नकली ज्वैलरी के बिजनेस से पहुंचे फिल्म इंडस्ट्री