एक कमरे में रहे, पहने एक-दूसरे के कपड़े... जीतेंद्र ने बताया- कौन था Dharmendra का जिगरी यार
धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ...और पढ़ें

धर्मेंद्र के जिगरी यार थे बॉलीवुड के ये स्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
बॉलीवुड के सुपरस्टार से धर्मेंद्र की पक्की यारी
एक कमरे में रहकर दोस्त संग गुजारा करते थे धर्मेंद्र
बेस्ट फ्रेंड के साथ कपड़े भी शेयर करते थे धर्मेंद्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ही नहीं, बल्कि अपनी रियल लाइफ पर्सनैलिटी के लिए भी लोगों का दिल जीता है। इंडस्ट्री में उनकी यारी किसी से छुपी नहीं थी। यूं तो उनके कई स्टार्स दोस्त थे, लेकिन उनका जिगरी यार बॉलीवुड का वो स्टार था जिनके साथ वह अपने कमरा ही नहीं, बल्कि कपड़े भी शेयर करने में नहीं हिचकिचाते थे।
धर्मेंद्र का बेस्ट फ्रेंड कौन था जिसके साथ उन्होंने रूम शेयर किया, इस बारे में बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र (Jeetendra) ने खुलासा किया है। जीतेंद्र हाल ही में इंडियन आइडल सीजन 16 (Indian Idol Season 16) के मंच पर आए जो अपकमिंग स्पेशल एपिसोड में दिखाया जाएगा।
धर्मेंद्र से जीतेंद्र की पहली मुलाकात
इंडियन आइडल 16 के नए प्रोमो आए हैं जहां जीतेंद्र ने धर्मेंद्र के बारे में कुछ किस्से याद किए। एक किस्सा उन्होंने धर्मेंद्र के शुरुआत करियर के दिनों के बारे में बताया। बात 1960 के दशक की है, जब ही-मैन की पहली फिल्म सिनेमाघरों में लगी थी। उस वक्त जीतेंद्र फिल्मों में नहीं आए थे। एक बार वह अपने दोस्तों के साथ चर्चगेट गए और उन्होंने धर्मेंद्र को देखा और दोस्तों संग उनका नाम चिल्लाने लगे। फिर धर्मेंद्र आए और प्यार से पूछा, "हां जी, आपने मुझे याद किया?" जीतेंद्र ने कहा कि वह बहुत प्यारे थे।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर उनके फार्महाउस पर होगा जश्न का माहौल, सनी-बॉबी ने फैंस के लिए की खास व्यवस्था
धर्मेंद्र के बेस्ट फ्रेंड थे बॉलीवुड स्टार
एक और प्रोमो आया है जिसमें जीतेंद्र ने धर्मेंद्र के जिगरी यार के बारे में बताया है। जीतेंद्र ने बताया कि अभिनेता के सबसे करीबी दोस्त कोई और नहीं बल्कि मनोज कुमार (Manoj Kumar) थे। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स थे। अभिनेता ने बताया, "धर्मेंद्र जी के बेस्ट फ्रेंड मनोज कुमार थे।"
View this post on Instagram
जीतेंद्र ने आगे कहा, "वह दिल्ली से आए हैं और यह पंजाब से आए हैं। सुना है कि दोनों एक ही रूम में रहते थे और कभी-कभी ऐसा होता था कि कोई स्क्रीन टेस्ट देने जाना है, तो दोनों एक-दूसरे की शर्ट लेकर चले जाते थे। तो कई बार ऐसा होता था कि रिहर्सल में एक ही शर्ट दिखाई देती थी।"
यह भी पढ़ें- Kapil Sharma को परफॉर्म करते हुए देखने के लिए Dharmendra ने किया था 2 घंटे इंतजार, शो पर याद कर हुए इमोशनल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।