Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jehda Nasha को लेकर हो रहीं ट्रोलिंग के बीच बोले तनिष्क बागची- ओरिजिनल सिंगर ने किया हैं आभार व्यक्त

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 04:54 PM (IST)

    Jehda Nasha Controversy तनिष्क बागची आगे कहते हैं मैं इस बात को तय करता हूं कि क्रेडिट और रॉयल्टी असली सिंगर को ही मिले जैसे जेदा नशा के मामले में होग ...और पढ़ें

    Jehda Nasha Controversy: एक्शन हीरो आयुष्मान खुराना की फिल्म है।
    Jehda Nasha Controversy: एक्शन हीरो आयुष्मान खुराना की फिल्म है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jehda Nasha Controversy: एक्शन हीरो फिल्म का हालिया गाना जेदा नशा रिलीज किया गया था। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस भी हुई है। कई लोगों को यह गाना पसंद आया है। वहीं कई लोगों ने इस गाने को पसंद किया है। गाने में आयुष्मान खुराना के अलावा नोरा फतेही की अहम भूमिका है। अब तनिष्क बागची ने कहा है कि गाने के असली सिंगल ने उनका आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने इस गाने को फिल्म में रखा है। 

    जेदा नशा गाने में आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही डांस कर रहे है

    जेदा नशा गाने में आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही को अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाते हुए देखा जा सकता है। इस गाने को तनिष्क बागची ने रीमेक किया है। उन्हें गाने को लेकर ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है। गाने को जिस प्रकार रीमेक किया गया है, वह फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। ओरिजिनल गाने को अमर जलाल और पी सिंह ने गाया था। 

    यह भी पढ़ें: Kantara Box Office 50 Days Collection: कांतारा के 50 दिन पूरे, KGF 2 को इस मामले में चटाई धूल, पढ़ें कुल कमाई

    तनिष्क बागची ने कहा है कि ओरिजिनल गायक ने उनका आभार व्यक्त किया है

    विवाद होने के बाद तनिष्क बागची ने कहा है कि ओरिजिनल गायक ने उनका आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने इस गाने को द एक्शन हीरो में रखा है। वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि गाने के रीमेक के कारण ही असली सिंगर्स की पहचान हो पाई है।तनिष्क बागची ने कहा, 'गाने को रिक्रिएट करने में क्या बुराई है। इसके चलते ओरिजिनल इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट को पहचान भी मिलती है। उन्हें लाइमलाइट में आने का मौका मिलता है। लोगों को पहले पता नहीं था कि जेदा नशा का गायक कौन है। आपको सिर्फ मेरा नाम पता है क्योंकि मैंने इसे रीक्रिएट किया है। लोग जानते ही नहीं कि किसने गाया है वह गाना लेकिन मुझे लगता है कि इस गाने के रिक्रिएशन और आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही पर इसे फिल्माये जाने के कारण अब उन्हें पहचान दिलाएगी। हम ऐसे लोगों के लिए एक विंडो का काम कर रहे हैं ताकि वह मेन स्ट्रीम में आ सके।'

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan के 100 करोड़ के अपार्टमेंट में साथ रहेंगी सबा आजाद, रिलेशनशिप को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी?

    तनिष्क बागची ने यह भी कहा कि गाने को रिक्रिएट करने का निर्णय उनका नहीं था

    तनिष्क बागची ने यह भी कहा कि इस गाने को रिक्रिएट करने का निर्णय उनका नहीं था। वे प्रोजेक्ट में तब आते हैं, जब मेकर्स और गाने के सिंगर ऐसा करने का निर्णय ले चुके होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओरिजिनल ट्रैक में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं और ओरिजिनल गायकों को रिक्रिएशन वर्जन काफी पसंद आया है। उन्होंने कहा, 'ओरिजिनल सिंगर ने मेरा आभार व्यक्त किया कि मैंने गाना फिल्म में रखा और अब लोगों का पता चलेगा कि गाना हमने गाया है।' तनिष्क ने यह भी कहा कि उन्होंने थैंक गॉड में मानीके सॉन्ग को रखा था जो कि रीक्रिएट किया हुआ था। हालांकि इस गाने को काफी पसंद किया गया और यह काफी पॉपुलर भी हुआ था, जबकि इस गाने की ओरिजिनल सिंगर योहानी थी और ओरिजिनल गाने के लिरिक्स किसी को समझ में नहीं आए थे।' फिल्म एक्शन हीरो का निर्माण आनंद एल राय और टी सीरीज ने किया है। यह फिल्म 2 दिसंबर 22 को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)