Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jennifer Lopez Ben Affleck Leak Photos: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की हनीमून की तस्वीरें लीक, किस करते आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 09:04 PM (GMT+05:30)

    Jennifer Lopez Ben Affleck Leak Photos बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने हाल ही में शादी की हैl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही हैl अब दोनों को साथ में ...और पढ़ें

    Jennifer Lopez Ben Affleck Leak Photos: बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की हनीमून की फोटो लीक हुई हैl
    Jennifer Lopez Ben Affleck Leak Photos: बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की हनीमून की फोटो लीक हुई हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Jennifer Lopez Ben Affleck Honeymoon Photos: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की हनीमून के तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैl दोनों पेरिस में हनीमून मनाने पहुंचे हैंl दोनों ने हाल ही में लास वेगास में 16 जुलाई को शादी की हैl लीक हुई तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे को किस करते हुए देखा जा सकता हैl बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज हॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैl दोनों ने हाल ही में शादी की हैl

    जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक को पेरिस के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया

    अब जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक को पेरिस के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गयाl दोनों एक-दूसरे को किस करते भी नजर आएl दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर लीक हो गई है और वायरल हो रही हैंl इस अवसर पर जेनिफर लोपेज ने लाल कलर की ड्रेस पहनी है और बेन एफ्लेक ने ब्लू कलर का शर्ट पहना हैl दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैंl वहीं वह एक-दूसरे की कंपनी को एन्जॉय करते भी नजर आ रहे हैंl

    View this post on Instagram

    A post shared by Jennifer Lopez ♡ (@jlopezaesthetic)

    बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने लास वेगास में 16 जुलाई को शादी की

    बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने लास वेगास के लिटिल व्हाइट वेडिंग चैपल में 16 जुलाई को शादी कीl 3 महीने पहले उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की थीl जेनिफर लोपेज ने एक लेटर के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी दी थीl उन्होंने कहा था कि वह अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैंl जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 2003 में भी सगाई की थीl इसके बाद हालांकि दोनों ने शादी नहीं की और उनका रिश्ता खत्म हो गया थाl

    जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक को पहली शादी से 5 बच्चे है

    जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक को कुल 5 बच्चे हैंl यह सभी बच्चे उनकी पहली शादी से हैl जेनिफर लोपेज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैंl बेन एफ्लेक ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैl वह कई फिल्मों में भी नजर आने वाले हैंl