विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jennifer Lopez, Ben Affleck Photo: जेनिफर लोपेज ने शेयर की न्यूड फोटो, पति बेन एफ्लेक का खुला रह गया मुंह

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2022 01:07 PM (IST)

Jennifer Lopez Ben Affleck Photo बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने कुछ दिनों पहले ही शादी की है। दोनों इस ...और पढ़ें

Jennifer Lopez Nude Photoshoot On Birthday. Photo- Instagram
Jennifer Lopez Nude Photoshoot On Birthday. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक और दीवा जेनिफर लोपेज ने हाल ही में शादी की है। इन दोनों की शादी दुनियाभर में काफी चर्चित रही। फिलहाल यह सेलेब्रिटी कपल पेरिस में अपना हनीमून मना रहा है। इस बीच दोनों की दो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर बेन एफ्लेक की है, जो कुर्सी पर सोते हुए दिखायी दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर जेनिफर से जुड़ी है। अपने बर्थडे के मौके पर जेनिफर ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो न्यूड नजर आ रही हैं। हालांकि, जेनिफर का यह वीडियो अपने एक प्रोडक्ट का संदेश देने के लिए है।

जेनिफर लोपेज ने करवाया न्यूड फोटोशूट

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसकी शुरुआत में वो फुल न्यूड नजर आती हैं। यह वीडियो उनके स्किन केयर प्रोडक्ट के लिए है। वीडियो में बाद के दृश्यों में लोपेज काले रंग मोनोकिनी में नजर आती हैं, जिसके बीच-बीच में कट्स हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर की फिगर देखकर फैंस भी हैरान हैं। 53 साल की जेनिफर की यह तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Lopez (@jlo)

हनीमून के दौरान सोते हुए पाये गये बेन एफ्लेक 

वहीं, जेनिफर लोपेज के पति एक्टर बेन एफ्लेक की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और खूब मजाक बन रहा है। दरअसल, यह तस्वीर एक यॉट की है, जहां रखी कुर्सी पर बेन एफ्लेक गुनगुनी धूप में बिल्कुल निश्चिंत होकर सोते हुए नजर आ रहे हैं। बेन ने अपना सिर कुर्सी पर टिकाया हुआ है और उनका मुंह खुला हुआ है। एएनआई के अनुसार, यह फोटो उनके पेरिस हनीमून की है। फोटो वायरल होने के बाद तमाम यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किये हैं।

बेन और लोपेज की पहली मुलाकात 2001 में फिल्म Gigli की मेकिंग के दौरान हुई थी। थोड़े पब्लिक रोमांस के बाद दोनों ने इंगेजमेंट कर ली। 2004 में दोनों अलग हो गये। बेन ने एक और जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर गारनर से शादी कर ली। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं। 2018 में बेन का गारनर से भी तलाक हो गया। 2021 में बेन और लोपेज के बीच डेटिंग की खबरों को उस वक्त बल मिला, जब दोनों को मोनटाना वैकेशन के दौरान हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए देखा गया था। कुछ दिन पहले ही 49 साल के बेन और 53 साल की लोपेज ने शादी कर ली।