Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhoome Jo Pathaan: भगवा बिकिनी विवाद के बाद 'झूमे जो पठान' पर भी बवाल, कम्पोजर विशाल-शेखर पर भड़के फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:32 PM (IST)

    Jhoome Jo Pathaan दो साल से भी अधिक समय के बाद शाह रुख फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म पठान के दो गाने बेशर्म रंग और झूमे दो पठान रि ...और पढ़ें

    File Photo of Vishal Dadlani, Shekhar, Shah Rukh Khan and Deepika Padukone
    File Photo of Vishal Dadlani, Shekhar, Shah Rukh Khan and Deepika Padukone

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान एक लंबे वक्त के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हो रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस मूवी के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में भगवा मोनोकिनी पहनने पर पहले ही विवाद छिड़ा हुआ है। इस गाने से कुछ सीन हटाए जाने की मांग की जा रही है। 'बेशर्म रंग' से जुड़ी कंट्रोवर्सी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' पर भी नया विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों को कहना है कि गाने की धुन ओरिजनल नहीं है और यह चुराई गई है।

    सुखविंदर सिंह का गाना चुराने का आरोप

    गुरुवार 22 दिसंबर को शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर 'पठान' के नए गाने की जानकारी दी। अरीजित सिंह की आवाज में सजे'झूमे जो पठान' गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर ने कम्पोज किया है। यह गाना सामने आने के बाद फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी को गाना पसंद आया तो किसी ने म्यूजिक को क्रिटिसाइज किया। इस गाने को रिलीज हुए 24 घंटे ही बीते कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस गाने की धुन को सुखविंदर सिंह के गाने से चुराने का आरोप लगा डाला। गाने को एनिमेशन मूवी 'अर्जुन द वॉरियर प्रिंस' के गाने 'करम की तलवार' की धुन से कॉपी किए जाने का आरोप लगा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    'झूमे जो पठान' पर भी विवाद

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि 'झूमे जो पठान' की म्यूजिक को 'करम की तलवार' से लिया गया है। दोनों ही गानों के म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर ही हैं। एक शख्स ने लिखा, 'करम की तलवार के लिए भी विशाल-शेखर ने म्यूजिक दिया था। उसे ही झूम लो पठान के लिए फिर से इस्तेमाल किया है। इतना आलसी काम।'

    'पठान' फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के जरिये शाह रुख खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई 'जीरो' थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Besharam Rang Controversy बेशरम रंग विवाद में भगवा बिकिनी पर आया मनोज मुंतशिर का रिएक्शन, बोले- गलती तो हुई है

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 Week 1 Collection: 4500 करोड़ के करीब पहुंचा अवतार 2 का कलेक्शन, 'अवतार' का आंकड़ा छूने में इतनी पीछे