60 साल पहले Asha Bhosle ने गया था सुपरहिट गीत, असल में है अमिताभ बच्चन के माता-पिता की सीक्रेट लव स्टोरी
साल 1966 में आशा भोसले ने एक गाना गाया था जो असलियत में अमिताभ बच्चन के माता-पिता, तेजी और हरिवंश राय बच्चन की प्रेम कहानी से जुड़ा है।
-1784463526448_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...शुरुआत में सुनने में जो गाना आपको असल में झुमके के बारे में लगता है, उसके पीछे की कहानी कुछ और ही है। ये गाना 1966 में बनी फिल्म मेरा साया (Mera Saaya) में इस्तेमाल हुआ था।
साधना ने किया था शानदार डांस
इसे फिल्म में अभिनेत्री साधना (Saadhna) पर फिल्माया गया है जोकि एकदम दिल को लुभाने वाला डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने की लोकप्रियता इतनी थी कि सच में बरेली शहर में एक चौराहा है जिसका नाम झुमका है।
-1784464197580.jpg)
लेकिन क्या आप यकीन करेंगे अगर हम आपसे कहें कि इस गाने का संबंध अमिताभ बच्चन से है? असल में ये गीत अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मां तेजी बच्चन (Teji Bachchan) और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) की लव स्टोरी लिखी है? क्या है ये किस्सा और इसके पीछे की कहानी चलिए समझते हैं।
क्या है वो मशहूर किस्सा?
दरअसल ये पूरा मामला साल 1940 का है जब बरेली में न्यू इयर की एक पार्टी चल रही थी। उस पार्टी में डॉ हरिवंश राय बच्चन भी थे और उनकी आंखे जाकर रुकीं तेजी सूरी पर जो शादी के बाद तेजी बच्चन बन गईं। उस समय के उनके दोस्त बताते हैं कि दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि अब ये शादी करने के बाद ही यहां से उठेंगे।
-1784464214305.jpg)
लेकिन कुछ टाइम बाद भी जब शादी की कोई खबर नहीं आई तो उनके दोस्त राजा मेहंदी अली खान ने मजाकिया अंदाज में तेजी जी से पूछा कि क्या हुआ तुमने अब तक डॉ साहब से शादी नहीं की? इस पर तेजी बच्चन ने कहा कि क्या बताऊं तुझे मेरा झुमका तो उस रात बरेली के बाजार में ही गिर गया था।
20 साल बाद मेहंदी अली ने लिखा गाना
इसके करीब 20 साल बाद जब राजा मेहंदी अली खान मेरा साया के गाना लिख रहे थे तब उन्हें तेजी जी की ये लाइन याद रह गई और यही से बना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में सुपरहिट गाना। तो अगली बार जब आप ये गाना सुनेंगे तो याद रखिएगा कि ये एक क्लासिक लव स्टोरी है जिसकी एक लाइन हमेशा के लिए हमारी धड़कनों में बैठ गई।

