Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Amitabh Bachchan के माता-पिता की लव स्टोरी से इंस्पायर है ये मशहूर गाना, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 12:32 PM (IST)

    Song Inspired By Amitabh Bachchan's Parents Love Story: क्या आपको पता है बॉलीवुड का एक मशहूर गाना जो कई बार रीक्रिएट भी हो चुका है, अमिताभ बच्चन के मा ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन के माता-पिता की लव स्टोरी से इंस्पायर गाना

    अमिताभ बच्चन के माता-पिता की लव स्टोरी से इंस्पायर गाना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1966 में बॉलीवड का एक मशहूर गीत बनता है और यह इतना पसंद किया जाता है कि इसे बार-बार रीक्रिएट भी किया जाता है। लेकिन फिर भी लोग बोर नहीं होतो बल्कि एंजॉय ही करते हैं। इस गाने का नाम है- झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में (Jhumka Gira Re)।

    ये गाना तो आपने जरूर सुना होगा और इस पर नाचे भी खूब होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं जितना ये गाना खूबसूरत है उतनी ही खूबसूरत इसके पीछे की कहानी है। दरअसल इस गाने को बनाने के पीछे अमिताभ बच्चन के माता-पिता की लव स्टोरी को प्रेरणा माना जाता है। आइए जानते हैं क्या है ये दिलचस्प वाकया।

    हरिवंश राय-तेजी बच्चन की लव स्टोरी से इंस्पायर्ड सॉन्ग

    जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि हरिवंश राय बच्चन की पहली शादी श्यामा बच्चन से हुई थी, जिनका 1936 में निधन हो गया था। 1941 में हरिवंश राय बच्चन बरेली में तेजी सूरी से मिले। वे एक प्रोफेसर, ज्योति प्रकाश के घर चाय पार्टी में गए थे। दोनों की नजरें मिलीं और उन्हें एक-दूसरे से कनेक्शन महसूस हुआ।

    amitabh bachchan (5)

    तेजी ने किया था प्यार का इजहार

    इस मौके पर जब हरिवंश ने कविता पढ़ी, तो शब्द तेजी के दिल में गहरे उतर गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद, दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो पाए। वे अक्सर पार्टियों और कविता कार्यक्रमों में मिलते थे और उनके दोस्तों का ग्रुप अक्सर उनसे शादी की योजनाओं के बारे में पूछता था। ऐसे ही एक इवेंट के दौरान तेजी ने उपन्यासकार राजा मेहदी साहब ने जब उनसे पूछा कि अरे तेजी आपने हरिवंश से शादी नहीं की। इस पर तेजी ने कविता के अंदाज में ही जवाब देते हुए कहा, 'मेरा झुमका तो बरेली में ही गिर गया था'।

    ऐसे आया गाने का आइडिया

    तेजी ने जिस तरह से हरिवंश राय बच्चन के लिए अपना प्यार जाहिर किया, उसका राजा मेहदी के दिल पर गहरा असर हुआ। ये लाइनें उन्हें याद रह गईं और सालों बाद, 1966 में उन्होंने उसी लाइन का इस्तेमाल करके पूरा गाना, झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, बनाया, जिसे आशा भोसले ने गाया था और मदन मोहन ने कंपोज किया था। यह गाना फिल्म साधना का था।

    खबरें और भी

    amitabh bachchan (6)

    कई बार रीक्रिएट किया गया ये गाना

    1966 में आशा भोंसले की आवाज में आए इस गाने को ब्रिटिश रैपर हार्ड कौर और अनुपमा देशपांडे ने रीक्रिएट किया। इसके बाद पिछली बार करण जौहर की डायरेक्टोरियल फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए रीमिक्स किया गया। गाने को नया रूप दिया गया और नेटिजन्स इसके नए वर्जन, व्हाट झुमका? पर खूब झूमे। यह गाना अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है।

    amitabh bachchan (7)

    हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन ने 1941 में शादी की थी जिसके बाद 1942 में अमिताभ बच्चन और 1947 में अजिताभ बच्चन का जन्म हुआ। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में आए और एक सक्सेसफुल करियर बनाया। वहीं अजिताभ बच्चन ने लाइमलाइम से दूर लंदन में अपना बिजनेस चलाते हैं।

    amitabh bachchan (8)

    यह भी पढ़ें- मिलिए Amitabh Bachchan के छोटे भाई अजिताभ बच्चन से, लाइमलाइट से दूर जी रहे ऐसी जिंदगी