Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jiah Khan Death Case Timeline: जिया की मौत से सूरज के बरी होने तक, 10 साल में केस यूं बढ़ा आगे, पढ़ें टाइमलाइन

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 01:52 PM (IST)

    Jiah Khan Death Case Timeline एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस का 28 अप्रैल को फैसला सुना दिया गया है। 10 सालों के लंबी जांच पड़ताल के बाद सीबीआई की विशेष ...और पढ़ें

    Actress Jiah Khan Death Case Timeline, Twitter
    Actress Jiah Khan Death Case Timeline, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jiah Khan Death Case Timeline: जिया खान ने अपने छोटे से करियर में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गज एक्टर संग काम किया। बॉलीवुड में धीरे-धीरे आगे बढ़ती जिया खान के अचानक सुसाइड केस ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस के 6 पन्नों के सुसाइड लेटर ने तहलका मचा दिया।

    जिया खान ने अपने आखिरी खत में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई। ये केस 10 सालों तक चला और 28 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया।

    सालों के लंबे ट्रायल के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया। आइए जानते हैं इन 10 सालों में जिया खान के सुसाइड करने से लेकर सूरज पंचोली के बरी होने तक केस कैसे आगे बढ़ा और केस में क्या-क्या हुआ...

    जून 3, 2013

    जिया खान 3 जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में मृत पाई गई थीं।

    जून 7, 2013

    पुलिस ने जिया खान का 6 पन्नों का सुसाइड लेटर बरामद किया, जिसमें उन्होंने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

    जून 10, 2013

    जिया को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया।

    जुलाई 2, 2013

    22 दिन जेल में बिताने के बाद सूरज पंचोली को बाम्बे हाई कोर्ट ने बेल दे दी।

    अक्टूबर 2013

    जिया खान की मां राबिया खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सीबीआई जांच की मांग की।

    जुलाई 2014

    राबिया की याचिका के लगभग एक साल बाद कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग को स्वीकार कर लिया। जुलाई 2014 में आदित्य पंचोली ने राबिया खान पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया था।

    खबरें और भी

    दिसंबर 2015

    सीबीआई ने केस को लेकर कोर्ट के सामने एक रिपोर्ट जमा की, जिसमें सूरज पंचोली पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगे। इसके कुछ दिनो बाद राबिया खान ने कोर्ट से विशेष जांच दल (SIT) के गठन की मांग की।

    फरवरी 2017

    लगभग दो सालों बाद हाई कोर्ट ने राबिया खान के विशेष जांच दल के गठन की मांग को ठुकरा दिया।

    मार्च 2019

    जिया खान डेथ केस का ट्रायल शुरू हुआ।

    2021

    जिया खान सुसाइड केस को कोर्ट ने विशेष सीबीआई अदालत को सौंप दिया। कोर्ट ने कहा की सीबीआई की जांच के बाद अब उसके पास फैसला सुनाने का अधिकार नहीं रह गया है।

    मार्च 21, 2023

    21 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद सरकार ने अपनी तरफ से जांच पूरी कर ली।

    अप्रैल 20, 2023

    जिया खान सुसाइड केस में दोनों पक्षों ने आखिरी बार अपना पक्ष रखा, जिसके बाद कोर्ट ने फैसले के लिए 28 अप्रैल की तारीख को फाइनल कर दिया।

    28 अप्रैल, 2023

    जिया खान सुसाइड केस में कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया।