विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान को सौंपा गया था जिया-सूरज के ब्रेकअप का जिम्मा

By Edited By:
Published: Tue, 11 Jun 2013 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2013 02:30 PM (IST)

खुदकुशी मामले में उसके ब्यॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को पुलिस ने 13 जून तक के लिए हिरासत में लिया है। इधर, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेत्री जिया खानखुदकुशी मामले में उसके ब्यॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को पुलिस ने 13 जून तक के लिए हिरासत में लिया है। इधर, जिया मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़ आया है। पुलिस ने पता लगाया है कि सूरज पंचोली ने जिया की मौत से पहले उसके संग दो रातें बिताई थीं। वहीं, जिया की मां राबिया ने अब इस मामले में अभिनेता सलमान खान को भी आड़े हाथों लिया है। राबिया ने कहा कि सूरज के पिता आदित्य पंचोली ने सलमान को जिया और सूरज के ब्रेक अप करवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पढ़ें: सूरज पंचोली की पेशी, जरीना ने खत को बताया पुराना

पुलिस ने बताया कि जिया ने सूरज को अपने घर मिलने बुलाया था, लेकिन सूरज के मना करने पर दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस हुई। इसे लेकर जिया ने सूरज को कई एसएमएस भी किए, लेकिन सूरज के मोबाइल पर जिया के एक भी एसएमएस नहीं मिले।

तस्वीरों में देखिए, जिया का दर्द ए बयां

राबिया ने कहा कि जब से सूरज को सलमान की तरफ से हीरो बनने का ऑफर आया था उसके हाव-भाव ही बदल गए थे। जिया ने कई बार सूरज से कहा कि उसे भी सलमान से मिलवा दे, लेकिन सूरज ने उसकी एक नहीं सुनी। आदित्य को सूरज और जिया का रिश्ता कतई मंजूर नहीं था इसलिए उन्होंने इन दोनों के बीच दरार लाने के लिए सलमान का सहारा लिया।

गौरतलब है कि सूरज को पुलिस ने जिया के सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आज सूरज की पेशी है।

इस बीच, सूरज की मां जरीना ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि जिया का खत बहुत पुराना है। ये सुसाइड से पहले लिखा गया खत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि उनका बेटा इस मामले से जुड़ा नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। सूरज ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिससे जिया के करियर पर कोई आंच आए।

इससे पहले, जिया की मां राबिया ने इस पूरे मामले में सूरज को दोषी ठहराते हुए कहा था कि सूरज की वजह से जिया ने खुदकुशी की है। सूरज ने उसे मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि वो सह नहीं पाई। राबिया ने यहां तक कहा कि सूरज का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था तभी सूरज ने कभी भी जिया को अपनी मां से नहीं मिलाया।

पढ़ें: गर्भपात कराने से सबसे ज्यादा दुखी थी जिया

-पढ़ें जिया की चिट्ठी

तुमने मुझे दर्द के सिवा कुछ नहीं दिया। मैंने तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही प्यार किया था, लेकिन बदले में तुमने मुझे क्या दी बस तन्हाई। तुम्हारे साथ रहकर भी मैं हमेशा अकेली महसूस करती रही। और आज भी मैं जिंदगी से अकेले ही लड़ रही हूं, मुझे सबसे ज्यादा दर्द तब हुआ जब मैंने हमारा बच्चा गिराया। तुमने हमेशा ही अपने सपनों के बारे में सोचा और मैंने हम दोनों के सुनहरे भविष्य के बारे में सोचा। एक औरत की महत्वाकांक्षाओं को तुमने कभी समझने की कोशिश नहीं की। मैं तब सबसे ज्यादा टूट गई थी जब मेरी सबसे बड़ी खुशी को तुमने अपने पैरों तले रौंद दिया था। मुझे बर्बाद कर दिया तुमने। मेरे पास जीने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैंने तुमसे जितना प्यार किया शायद ही कोई और लड़की तुमसे उतना प्यार कर पाए। तुमने तो मुझे प्यार में सिर्फ रुसवाई दी है। मैं तुमसे कितना प्यार करती थी इस बात का एहसास तुम्हें अभी नहीं बल्कि मेरे जाने के बाद होगा। बहुत तकलीफ होती है जब आप किसी को खुद से ज्यादा चाहते हो और वो आपको तवज्जो नहीं देता। बस अब और तकलीफ नहीं सह सकती। मैं जा रही हूं, पहले भी मेरे पास कुछ नहीं था और अब भी नहीं है। मैंने सब खो दिया और अब मैं हमेशा के लिए सोने जा रही हूं। क्या इस दर्द की हकदार थीं। जब तक तुम इस खत को पढ़ रहे होगे, मैं शायद इस दुनिया में न रहूं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।