यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का आमिर की इस हीरोइन के साथ रहा छत्तीस का आंकड़ा! अब उठा सच से पर्दा
Ayesha Jhulka फिल्म जो जीता वही सिकंदर में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस आयशा जुल्का अभिनय के क्षेत्र में वह पहले की तरह एक्टिव ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां मनीषा कोइराला और आयशा जुल्का ने अपने टाइम पर बेहतरीन फिल्में दी हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से हमेशा ही दर्शकों का एंटरटेनमेंट किया है। मगर जैसा की कहा जाता है कि दो एक्ट्रेस कभी दोस्त नहीं हो सकतीं, मनीषा कोइराला और आयशा जुल्का को लेकर भी कुछ ऐसी ही खबरें आती रही हैं। लेकिन इनमें कितनी सच्चाई रही है, इस बाद से खुद आयशा जुल्का ने पर्दा उठाया है।
हिंदुस्टान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 80-90 के दशक की इस फेमस एक्ट्रेस ने मनीषा कोइराला के साथ उनकी बॉन्डिंग पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने वेब शो 'हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई' में अपने रोल पर भी बात की। प्राइम वीडियो पर दिखाए जाने वाले इस वेब शो में आयशा, पल्लवी ढोलकिया नाम का किरदार निभा रही हैं।
'हम सभी परिवार को लेते हैं फॉर ग्रांटेड'
यह शो एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें चार जनरेशन के लोग रहते हैं और चारों के जिंदगी को जीने के अपने-अपने तरीके हैं। इस शो में आइशा हाउसवाइफ के रोल में हैं, जो बहुत सारी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने परिवार को बांधे रखती है। यह किरदार, मध्यवर्गीय महिला की आम जिंदगी का किरदार है।

अपने रोल के बारे में आयशा ने कहा कि हम सब अपने परिवार को फॉर ग्रांटेड लेकर चलते हैं। परिवार में हर कोई आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकता। लेकिन सभी चीजों को देखते हुए ही उस परिवार को चलाना पड़ता है।
खबरें और भी
मनीषा कोइराला और आयशा जुल्का के अनबन की आई खबरें
कुछ दिनों पहले पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान कई सितारों ने इस बात को स्वीकारा कि महिलाओं को सपोर्ट करना चाहिए, लेकिन यह भी सच है कि कभी-कभी एक महिला ही महिला की दुश्मन बन बैठती है। 90 के दशक में भी इस तरह की कई खबरें आती थीं, जहां ऐसा दावा किया जाता था कि एक अभिनेत्री ने दूसरी अभिनेत्री के बारे में कुछ कहा। उस जमाने में मनीषा कोइराला और आयशा जुल्का को लेकर अनबन की काफी खबरें आती थीं।
मनीषा कोइराला के साथ परेशानी पर बोलीं आयशा
मनीषा कोइराला से अपनी अनबन की खबरों पर आयशा ने कहा कि उन्होंने कभी भी उनके मुंह से अपने खिलाफ कोई बात नहीं सुनी है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हम कहते कुछ हैं और उसे दूसरा व्यक्ति बताता किसी और तरीके से। उमनीषा कोइराला के साथ उन्होंने बहुत काम किया है, और दोनों को साथ में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई थी।

बता दें कि जब मनीषा और आयशा, दोनों ही अपने करियर में ऊंचे मुकाम पर थीं, तब इस तरह की खबरें थीं कि नाना पाटेकर की वजह से दोनों में लड़ाई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीषा कोइराला, नाना पाटेकर के प्यार में पागल थीं। लेकिन एक दिन उन्होंने उन्हें आयशा जुल्का के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस बात को लेकर दोनों अभिनेत्रियों में इतनी लड़ाई हुई थी कि बात हाथापाई तक आ गई थी।