Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बीमार लग रहे...' John Abraham का बदला लुक देखकर शॉक्ड रह गए फैंस, पहचानना भी हुआ मुश्किल

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

    अभिनेता जॉन अब्राहम की एक फोटो हाल ही में काफी चर्चा में है। फैंस उनका बदला हुआ लुक देखकर हैरान हैं। क्रू मेंबर ने सोशल मीडिया पर जॉन की एक क्लीन शेव ...और पढ़ें

    क्रू मेंबर के साथ जॉन अब्राहम (फोटो-इंस्टाग्राम)

    क्रू मेंबर के साथ जॉन अब्राहम (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेहरान फेम एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अचानक से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल एक्टर के साथ उनके क्रू मेंबर ने एक बीटीएस फोटो शेयर किया है जिसने उनको फिर से चर्चा का विषय बना दिया है। एक एक्टर जिन्हें अपने रफ एंड टफ लुक और मस्कुलर बॉडी के लिए जाना जाता है उन्हें यू देख फैंस हैरान रह गए।

    फैंस को हुई उनकी तबियत की चिंता

    इन तस्वीरों में जॉन अब्राहम मुस्कुराते हुए क्रू के साथ पोज कर रहे हैं जोकि जॉन अब्राहम की वैनिटी हो सकती है। लेकिन एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वह था एक्टर का हेयरस्टाइल और हेयर कलर। फैंस का मानना है कि वो पहली नजर में एक्टर को पहचान ही नहीं पाए। वहीं कुछ लोग उन्हें ऐसे देखकर पूछ रहे हैं कि उनकी तबीयत ठीक है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Force 3: जॉन अब्राहम की फोर्स 3 में इस एक्टर की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में है महारथी

    कमेंट्स में पूछे कई सारे सवाल

    वायरल हो रही फोटोज में जॉन अब्राहम एकदम क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैजुएल ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। फोटो में वो स्माइल करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो को देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ये तो पूरा ट्रांसफॉर्मेशन है।' दूसरे ने लिखा- 'ये क्या हो गया है जॉन को।' एक ने लिखा- 'वो बीमार लग रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने वजन कम किया है। इस वजह से उनका चेहरा पतला लग रहा है और झुर्रियां ज्यादा दिख रही हैं।

    हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एक्टर किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका नया और बदला हुआ रूप उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

     यह भी पढ़ें- 'पूरी पीठ पर स्क्रेच के निशान...' दिल्ली के कॉलेज में भीड़ से घिर गए थे John Abraham, चित्रांगदा ने शेयर किया किस्सा

    खबरें और भी