Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vedaa Box Office Collection: पहले दिन के अच्छे कलेक्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई Vedaa, स्त्री 2 के आगे कैसा रहा हाल?

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 08:41 PM (IST)

    जॉन अब्राहम को एक्शन फिल्म जॉनर के लिए जाना जाता है। हाल ही में 15 अगस्त को उनकी फिल्म वेदा (Vedaa) बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आ चुकी है। लेकिन ...और पढ़ें

    वेदा में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ
    वेदा में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ

    HighLights

    1. अक्षय की खेल खेल में को कड़ी टक्कर
    2. लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी शरवरी वाघ
    3. एक्शन थ्रिलर फिल्म है जॉन अब्राहम की वेदा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई। इनमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री, अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम (John Abraham) की वेदा है। वैसे तो कलेक्शन के मामले में स्त्री 2 काफी आगे निकल चुकी है लेकिन वेदा इस भीड़ में अपने पांव जमाए हुए है।

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

    वेदा और खेल खेल के बीच कड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिला। वेदा अब तक रेस में खेल खेल में से आगे नजर आ रही हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आए। ये एक भरपूर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। वैसे जिस तरह से स्त्री 2 का क्रेज बना हुआ था ऐसे में वेदा ने अपने लिए ठीक ठाक अंक जोड़ ही लिए हैं। इंडस्ट्री ट्रेकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक जॉन की 'वेदा' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.3 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं इसने वर्ल्ड वाइड 9.47 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें: Vedaa Box Office Collection: स्त्री 2 को दी 'वेदा' ने टक्कर, ओपनिंग डे कलेक्शन में फेल या पास

    एक विलेन रिटर्नस को छोड़ दें तो जॉन की पिछली फिल्मों के मुकाबले ये आंकड़ा काफी अच्छा है। एक विलन रिटर्न्स ने पहले दिन 7.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    वेदा का दूसरे दिन का कलेक्शन

    वेदा गुरुवार, 15 अगस्त 2024 को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। वेदा ने दूसरे दिन जोकि विकेंड की शुरुआत है को खबर लिखे जाने तक 0.79 का कलेक्शन कर लिया था। इस हिसाब से वेदा का कुल कलेक्शन 7.09 करोड़ हो चुका है। वेदा दिन के अंत तक 3 से 4 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

    वेदा ओटीटी रिलीज

    वैसे तो वेदा की ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म की अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद जी5 पर रिलीज होगी। वेदा में जॉन अब्राहम और शरवरी के अलावा अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया, कुमुद मिश्रा और आशीष विद्यार्थी अहम भूमिका में हैं। अभिषेक बनर्जी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vedaa Trailer: एक सवाल पर अपना आपा खो बैठे जॉन अब्राहम, घटना को अपने विरुद्ध बताया साजिश