विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मजा नहीं आएगा ना…’ Hera Pheri 3 पर आया जॉनी लीवर का रिएक्शन, अक्षय कुमार-परेश रावल को दी ये सलाह

Published: Thu, 29 May 2025 09:47 PM (IST)

बॉलीवुड में हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) की चर्चा है। फिल्म से परेश रावल के अलग होने पर जॉनी ...और पढ़ें

हेरा फेरी 3 पर क्या बोले जॉनी लीवर (Photo Credit- IMDb)
हेरा फेरी 3 पर क्या बोले जॉनी लीवर (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. हेरा फेरी 3 फिल्म चर्चा में बनी हुई है
  2. परेश रावल के अलग होने पर जॉनी लीवर का रिएक्शन
  3. एक्टर ने परेश और अक्षय को दी बड़ी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अक्षय कुमार स्टारर हिट फिल्म हेरा फेरी के सीक्वल की चर्चा चल रही है। हेरा फेरी 3 को लेकर परेश रावल और खिलाड़ी कुमार चर्चा में बने हुए हैं। हाउसफुल 5 के हालिया इवेंट में भी अक्षय ने इसके बारे में बात की। दरअसल, फिल्म से परेश रावल ने खुद को अलग कर लिया है। सिनेमा लवर्स समेत हर किसी को उनके इस फैसले से हैरानी भी हो रही है। इस बीच जॉनी लीवर ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) में परेश रावल के ना होने का दुख सिनेमा लवर्स को काफी ज्यादा है। प्रशंसक तो उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद अक्षय कुमार और दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बीच चल रही नाराजगी दूर हो जाए और दोनों इस प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के लिए तैयार हो जाए। इस बीच जॉनी लीवर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय-परेश को खास सलाह दी है।

बात करके मामला सुलझाने की दी सलाह

जॉनी लीवर ने हाल ही में जूम के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उनको फिल्म में जरूर लेना चाहिए, उनके साथ बैठके बात करें। इस मामले के सुलझाएं क्योंकि फैंस परेश जी को फिल्म में बहुत ज्यादा मिस करने वाले हैं। उनके बिना फिल्म में वैसा मजा नहीं आएगा। बात करेक सॉल्व करना चाहिए। मेरी नजर में तो यही सही रास्ता है।'

ये भी पढ़ें- Phir Hera Pheri के 'तोतला सेठ' की बेटी को नहीं मिला स्टारडम, महज 3 मूवीज के बाद छोड़ दिया बॉलीवुड

क्या हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे जॉनी लीवर?

हालिया इंटरव्यू में जॉनी लीवर से पूछा गया कि क्या वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगे। इस पर एक्टर ने हंसते हुए कहा, 'मुझे भी हेरा फेरी की धमकी पहले ही आ चुकी है कि आप फिल्म के लिए बुक हो चुके हैं।'

जॉनी लीवर के बारे में बता दें कि वह हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगे। इसके बारे में उन्होंने लोगों से वादा किया कि यह फिल्म प्रशंसकों को नॉन-स्टॉप मनोरंजन देगी। बता दें कि जॉनी लीवर को फिल्मों में उनके दमदार किरदार और कॉमेडी के लिए जाना जाता है। एक्टर के रोल को देखने के बाद हंसी कंट्रोल करना काफी मुश्किल काम होता है। उन्होंने कुछ गंभीर किरदारों की भूमिका भी अपने फिल्मी करियर में निभाई है।

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar ने 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के एग्जिट पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह बहुत सीरियस मामला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।