यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Joram First Look: जोरम से मनोज बाजपेयी का सामने आया फर्स्ट लुक, इमोशंस से छलकी अभिनेता की आंखें
Joram First Look मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस तस्वीर में अभिनेता का अलग अंदाज दिख रहा हैं जहां वो अपने सर पर गमछा बाधे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Joram First Look: गैंग्स ऑफ वासेपुर, स्पेशल 26, फैमिली मैन जैसी फिल्में और वेब सीरीज से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जोरम को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें आईं थी कि मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का गोवा में आयोजित 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2022 में प्रदर्शन के लिए सेलेक्ट कर लिया गया है और सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया है।
सोमवार को फिल्म बाजार में अपनी फिल्म का प्रदर्शन होने के बाद अब अभिनेता ने फिल्म जोरम से अपने फर्स्ट लुक साझा किया है, जिसमें उनका अब तक का स्क्रिन पर न दिखने वाला अवतार दिख रहा है। इस फर्स्ट लुक तस्वीर में मनोज बाजपेयी अपने आधे सर और कानों को गमछे से ढका हुआ है, जबकि उनकी लाल आंखे, चेहरे के एक्सप्रेशन बेहद इमोशन से भरे हुए दिख रहे हैं।
Fresh off the spectacular feat at Film Bazaar, here’s presenting to you the very first look of #Joram directed by @nakdindianfakir @ZeeStudios_ #Mohdzeeshanayyub @nowitsabhi #SmitaTambe @TannishthaC @rajshriartist #MeghaMathur #NimmyRaphel @TrippinOnn @deepaksimhal pic.twitter.com/IjrWLVgSBe
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 28, 2022
जोरम से अपने फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर कर अभिनेता ने लिखा, फिल्म बाजार में शानदार प्रदर्शन के बाद अब आपके लिए देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम का फर्स्ट लुक पेश है। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम रोमांचक के साथ-साथ एक्शन से भरपूर होने वाली है।
बताया जा रहा है कि ये फिल्म किसी चीज के बारे में अपनी आवाज को उठाने के दुर्लभ प्रयास पर आधारित होगी। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड की राजधानी रांची के आस-पास स्थित जंगल और मुंबई स्थित सेट पर हुई है। इस फिल्म का निर्माण अनुपमा बोस और जी स्टूडियो के साथ मिलकर मखीजा फिल्म्स ने किया है।
खबरें और भी
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
वहीं, बात अगर मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्मों की करें तो वो जोरम के अलावा मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म राख में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो राहुल चित्तेला की फिल्म गुलमोहर में नजर आने वाले हैं।
ऐसे शुरू हुआ एक्टिंग करियर
आपको बता दें, मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक स्वाभिमान से की थी। अभिनेता की बॉलीवुड में एंट्री साल 1994 में आई शेखर कपूर की बायोग्राफिकल फिल्म बैंडिट क्वीन से की थी। इस फिल्म में उन्होंने डाकू का किरदार निभाया है। लेकिन उन्हें पहचान फिल्म शूल से मिली। इसके बाद उन्होंने सत्या, प्रेम कथा, फिजा, एलओसी कारगिल, वीर जारा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
वहीं, उन्हें फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए पिछले साल सर्वश्रेष्ट अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने इस पुरस्कार को साउथ के सुपरस्टार धनुष और मनोज ने साझा रूप में जीता है।
यह भी पढ़ें: Pushpa: The Rise: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा द राइज का रूस में होगा प्रीमियर, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज