Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jr NTR ने Ram Charan की बेटी क्लिन कारा को दिया खास गिफ्ट, लाखों में है इसकी कीमत

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 06:37 PM (IST)

    Upasana Kamineni And Ram Charan राम चरण (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी बीते महीने बेटी के पेरेंट्स बने थे। ऐसे में अभी तक इस कपल को ढेरों बधाइयां ...और पढ़ें

    Ram Charan daughter Klin Kaara Konidela And Jr NTR
    Ram Charan daughter Klin Kaara Konidela And Jr NTR

    HighLights

    1. जूनियर एनटीआर राम की बेटी को दिया खास तोहफा
    2. एक महीने की हुई राम और उपासना की बेटी
    3. शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बना ये कपल

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Upasana Kamineni And Ram Charan: राम चरण  (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी  20 जून को बेटी के पेरेंट्स बने थे। उपासना (Upasana) ने बेटी को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल में जन्म दिया था।

    20 जुलाई को इस कपल की बेटी पूरे एक महीने की होने जा रही हैं। ऐसे में अभी तक इस कपल को ढेरों बधाइयां और गिफ्ट्स मिल रहे हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि राम चरण के अच्छे दोस्त और एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने उनकी लाडली के लिए खास तोहफा भेजा है।

    एनटीआर ने क्लिन कारा को दिया खास गिफ्ट

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,  जूनियर एनटीआर ने राम चरण और उपासना की बेटी क्लिन कारा कोनिडेला (Klin Kaara Konidela) को खास सोने का सिक्का तोहफे में दिया है। एनटीआर ने ये सोने का सिक्का खास क्लिन कारा के लिए डिजाइन करवाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

    RRR पर हुई थी दोनों की दोस्ती

    एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में राम और एनटीआर ने एक साथ नजर आए थे। एक साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती हुई और दोनों अब बेहद खास दोस्त है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती जगजाहिर है। फिल्म के प्रमोशन के वक्त भी उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jr NTR (@jrntr)

    11 साल बाद बने हैं पेरेंट्स बना कपल

    राम चरण और उपासना शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। 14 जून साल 2012 में इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। बता दें, राम चरण और उपासना पिता चिरंजीवी के घर में शिफ्ट हो गए हैं। बता दें, उपासना कामिनेनी भी एक पावरफुल बिजनेस वुमन हैं। उपासना कामिनेनी ने इंटरनैशनल बिजनेस मार्केटिंग और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन करने के बाद फैमिली बिजनेस ज्वाइन किया था।

    खबरें और भी