यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
War 2 से पहले जूनियर NTR के हाथ लगी माइथोलॉजिकल फिल्म, पर्दे पर निभाएंगे भगवान का किरदार
एक्टर Junior NTR साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं। आने वाले समय में वह बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 (War 2) फिल्म में धमाल मचाते दिखेंगे। इससे ...और पढ़ें

HighLights
- जूनियर एनटीआर को मिली नई मूवी
- पर्दे पर निभाएंगे ये अहम किरदार
- वॉर 2 में विलेन बनें हैं जूनियर एनटीआर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अयान मुखर्जी की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर 2 को लेकर साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर है। ऋतिक रोशन स्टारर इस मूवी में वह नेगेटिव रोल प्ले करते दिखेंगे। वॉर 2 (War 2) की रिलीज से पहले एनटीआर की अगली फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
अपकमिंग मूवी में जूनियर एनटीआर पर्दे पर भगवान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आइए एक नजर अभिनेता की इस आने वाली फिल्म के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।
जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का एलान
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने जूनियर एनटीआर की आने वाली नई फिल्म को लेकर अपने ऑफिशिय इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। तरण के पोस्ट के अनुसार एनटीआर की अगली फिल्म माइथोलॉजिकल ड्रामा होगी। जिसका निर्देशन साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक त्रिविक्रम करेंगे। इस मूवी में जूनियर एनटीआर भगवान कुमारास्वामी की भूमिका निभाते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें- Junior NTR से उम्र में काफी छोटी हैं पत्नी लक्ष्मी, एज गैप जानकर लगेगा झटका
View this post on Instagram
इस अनाउंसमेंट के बाद से साउथ सुपरस्टार के फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। स्क्रीन पर लॉर्ड के रोल में एनटीआर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते हुए नजर आएंगे। वॉर 2 से पहले ये उनके लिए एक बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी जूनियर एनटीआर पर्दे पर डिवाइन कैरेक्टर्स को प्ले कर चुके हैं, बचपन में वह एक साउथ मूवी भगवान श्रीराम भी बने थे।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
गौर करने वाली बात ये है एक मौजूदा समय में एक्शन थ्रिलर मूवीज का बोलबाला देखने को मिल रहा है। ऐसे में जूनियर एनटीआर का माइथोलॉजिकल ड्रामा की तरफ झुकाव का फैसला कितना सफल साबित होता है या नहीं तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल उनकी इस अपकमिंग मूवी की अनाउंसमेंट से मनोरंजन जगत में हलचल शुरू हो गई है।
खबरें और भी
वॉर 2 में खलनायक बने एनटीआर
एंटी हीरो के किरदार जूनियर एनटीआर वॉर के सीक्वल में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस मोस्ट अवेटेड में ऋतिक रोशन और एनटीआर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसकी झलक वॉर 2 के ट्रेलर में नजर आ चुकी है।
गौर किया जाए वॉर पार्ट 2 की रिलीज डेट की तरफ तो ये मूवी 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। कुल मिलाकर कहें तो विलेन के किरदार जूनियर एनटीआर का अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है।