विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upasana Singh ने सालों बाद की 'अब्बा डब्बा जब्बा' डायलॉग पर खुलकर बात, बोलीं- 'शुरू में डाउट था...'

Published: Mon, 29 Apr 2024 04:12 PM (IST)

उपासना सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म जुदाई के बारे में बात की है। इस फिल्म ...और पढ़ें

जुदाई एक्ट्रेस उपासना सिंह (Photo Credit: Instagram)
जुदाई एक्ट्रेस उपासना सिंह (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. उपासना सिंह ने जुदाई फिल्म से शेयर किए कई किस्से
  2. अपने अब्बा डब्बा जब्बा डायलॉग के बारे में की बात
  3. बताया कैसे इस डायलॉग ने दिलाई पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुदाई' तो बहुत से लोगों ने देखी होगी। इस फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर, उपासना सिंह और जॉनी लीवर समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। दर्शकों ने फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया था। इसके साथ ही इसके किरदार और डायलॉग भी काफी फेमस हुए। फिर चाहें परेश रवाल का सवाल करने वाला रोल हो या उपासना सिंह का 'अब्बा डब्बा जब्बा' डायलॉग।

अब हाल ही में उपासना सिंह ने ईटाइम को दिए एक इंटरव्यू में इस डायलॉग से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने इस डायलॉग की असली कहानी बताई और साथ ही यह भी बताया कि कैसे इसने उनके करियर पर प्रभाव डाला।

यह भी पढ़ें: Anil Kapoor ने किया खुलासा, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के साथ जुदाई में काम करते वक्त क्यों थे नर्वस

श्रीदेवी के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड थीं उपासना

उपासना सिंह ने इस इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि जब मैं डायरेक्टर राज कंवर से मिली, तो उन्होंने मुझे बताया कि इसमें मेरा डबल रोल होगा। एक परेश रावल की पत्नी और दूसरी उनकी बेटी, जो फिल्म में जॉनी लीवर की गर्लफ्रेंड बनेगी।

एक्ट्रेस ये बात सुनकर एक्साइटेड हो गईं कि इस मूवी में श्रीदेवी लीड रोल में हैं, क्योंकि वह उनकी बड़ी फैन हैं। उपासना ने आगे बताया कि मैं श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हूं, जो जुदाई में लीड रोल में थीं। मैंने डायरेक्टर से पूछा कि क्या श्रीदेवी के साथ भी मेरा कोई सीन होगा, तो उन्होंने कहा हां, मैंने भी बोल दिया ठीक है।

अपनी लाइन सुनकर नहीं था यकीन

उपासना सिंह ने आगे बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें 'अब्बा डब्बा जब्बा' लाइन से रूबरू करवाया। शुरू में उनको डाउट था कि ये डायलॉग काम करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे वो लाइन्स बताई गईं। मुझे बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा था कि कोई मूक इंसान ये शब्द कैसे बोल सकता है। इसके बाद डायरेक्टर ने मुझे इसे आजमाने के लिए कहा। फिर उन्होंने भी अपने रोल को पूरे दिल से अपनाया।

इसी डायलॉग से मिली पहचान

उपासना ने कहा कि मैंने खुद से कहा कि इस रोल को फीलिंग्स और अलग-अलग आवाज के साथ करूं। मैंने हर बार रोल के साथ एक्सपेरिमेंट किया था। फिर फिल्म के हिट होने के बाद लोग उन्हें असली नाम के बजाय 'अब्बा डब्बा जब्बा' से पहचानने लगे।

यह भी पढ़ें: 25 years of Judaai: श्रीदेवी संग 'जुदाई' में अनिल कपूर नहीं करना चाहते थे काम, पारिवारिक दबाव के कारण भरी थी हामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।