यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Juhi Chawla Birthday: बी.आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में एक्ट्रेस को मिला था रोल, ये बात सुन ठुकरा दिया ऑफर
Juhi Chawla Birthday आज 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस में से एक जूही चावला अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस भले ही अब पर्दे पर कम नजर आती हैं ले ...और पढ़ें

HighLights
- महाभारत में जूही चावला को मिला था रोल
- स्क्रीन टेस्ट के बाद एक्ट्रेस हुईं थीं साइन
- इस कारण नहीं बन पाईं शो का हिस्सा
नई दिल्ली: Juhi Chawla Birthday: जूही चावला फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्होंने अपने अभिनय और अपनी खूबसूरती दोनों से दर्शकों का दिल जीता। जूही ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 1984 में उन्होंने मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया था। टाइटल जीतने के दो साल बाद 1986 में वो अपनी डेब्यू फिल्म 'सल्तनत' में नजर आईं। हालांकि उनकी इस फिल्म ने उन्हें एक्ट्रेस बनने में कुछ खास मदद नहीं की।
जूही चावला को अपने लंबे करियर में कई शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने किरदारों में अपने अभिनय से जान फूंकी। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी सफर में कई फिल्में रिजेक्ट भी की हैं। जिन्हें अगर वो साइन कर लेतीं तो आज उनका स्टारडम एक अलग मुकाम पर होता। ऐसा ही एक रोल उन्हें बी आर चोपड़ा की महाभारत में ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने किसी वजह से शो को न कह दिया। आइए आपको उस रोल और वजह दोनों के बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Baazigar Sequel: पर्दे पर फिर लौटेंगे 'बाजीगर' शाह रुख खान, निर्माता ने दी बड़ी खुशखबरी
बी आर चोपड़ा की महाभारत में जूही को मिला था रोल
बी आर चोपड़ा की महाभारत को टीवी सीरियल के जगत में कल्ट क्लासिक का दर्जा दिया जाता है। इस शो ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। शो के किरदारों को आज भी याद किया जाता है। ऐसी ही एक यादगार किरदार जूही को भी ऑफर हुआ था। ये किरदार था द्रौपदी यानी रुपा गांगुली का।
View this post on Instagram
दरअसल, गूफी पेंटल जो शो में शकुनी मामा के रोल में दिखे थे उस वक्त वो शो के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। उन्होंने इस किरदार के लिए एक्ट्रेस को अपरोच किया था और उनका स्क्रीन टेस्ट भी हुआ था। द्रौपदी के रोल के लिए बी आर चोपड़ा को भी वो काफी पसंद आईं थी। लेकिन आखिरी मौक पर एक्ट्रेस ने शो में काम करने से इंकार कर दिया।
खबरें और भी
ये भी पढें- Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में हुई जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई, आपस में भिड़ गए ये दो कंटेस्टेंट्स
किस कारण एक्ट्रेन ने नहीं किया महाभारत में काम?
जूही चावला को उन दिनों कई फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। महाभारत के स्क्रीन टेस्ट के बाद उन्हें फिल्म 'कयामत से कयामत' तक का ऑफर मिला था। इस फिल्म के बाद उनके पास दो मौके थे और उन्हें किसी एक को चुनन था। फिर यही वो फिल्म बनी जिस कारण उन्होंने 'द्रौपदी' का रोल करने से इंकार कर दिया। इसके बाद ये रोल रुपा गांगुली को दिया गया। 'कयामत से कयामत' तक साल 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने उनके करियर को बूस्ट करने में काफी मदद की थी।

जूही चावला का वर्क फ्रंट
जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी के बाद कुछ वक्त के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से देखा जा सकता है कि वो वापस फिल्मों में एक्टिव हो रही हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने बिजनेस से भी खूब कमाई करती हैं। वो शाहरुख के साथ क्रिकेट टीम की मालकिन भी हैं। उन्हें आखिरी बार 2023 में आई 'द रेलवे मैन' में देखा गया था और अब वो ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं।