Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    90 साल की हुईं Aamir Khan की अम्मी जीनत हुसैन, जूही चावला ने पार्टी में पहुंचकर बढ़ाई रौनक

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 02:43 PM (IST)

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir khan) ने अपनी अम्मी के जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी रखी थी। इस खास मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए इस ...और पढ़ें

    Aamir khan mother Zeenat hussain birthday party
    Aamir khan mother Zeenat hussain birthday party

    HighLights

    1. आमिर के फैमिली फंक्शन में पहुंचीं जूही चावला
    2. 90 साल की हुईं आमिर की मां जीनत हुसैन
    3. जूही चावला ने इंस्टा पर शेयर की फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की मां जीनत हुसैन 90 साल की हो गई हैं। मां के बर्थडे के मौके पर उन्होंने एक बड़ी पार्टी रखी थी, जिसमें फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए। वहीं, इस फैमिली फंक्शन में जूही चावला भी आई थीं। जूही और आमिर खान बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।

    अब जूही चावला ने इस फंक्शन की एक इनसाइड फोटो शेयर की है, जिसमें वो एक्टर के साथ पोज करती नजर आईं। उन्होंने फैमिली को इस खास मोमेंट पर विश भी किया।

    जूही चावला ने शेयर की फोटो

    इंस्टाग्राम स्टोरीज में फोटो शेयर करते हुए जूही ने लिखा, अम्मी के स्पेशल बर्थडे पर आपकी पूरी फैमिली से मिलकर बहुत खुशी हुई। फंक्शन के लिए जूही चावला ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं, आमिर खान को भी इस दौरान व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए देखा गया।

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फंक्शन में करीबी फ्रेंड्स और फैमिली को इनवाइट किया गया था। जीनत हुसैन का जन्मदिन 13 जून को था और इस बड़े सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अलग-अलग शहरों से कुल 200 मेहमान आए थे। फंक्शन आमिर खान के मुंबई वाले घर में रखा गया था।

    यह भी पढ़ें: सासू मां के बर्थडे पर आमिर खान की एक्स वाइफ Kiran Rao ने शेयर की फोटो, लिखा- हैप्पी बर्थडे अम्मी

    जीवन में मां का है अहम किरदार

    आमिर खान ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लाइफ में उनकी मां का किरदार क्या है। आमिर ने बताया था कि वो पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट पर मां की बहुत राय लेते हैं। मां उनको स्क्रिप्ट्स और फिल्म के रोल्स के लिए भी सजेशन देती हैं। आमिर ने मां की देखभाल करने के लिए कुछ समय पहले इंडस्ट्री से ब्रेक भी लिया था।

    खबरें और भी

    आमिर खान इस समय फिल्म सितारे जमीन पर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही दिल्ली का शूट शेड्यूल पूरा किया है और आगे की शूटिंग के लिए वडोदरा चले गए हैं। फिल्म सितारे जमीन पर का फोकस डाउन सिंड्रोम पर हो सकता है। फिल्म में जिनिलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Aamir Khan मां जीनत हुसैन का 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं बेहद खास, 200 से अधिक लोग होंगे शामिल