यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक्शन फिल्में Shalini Pandey की दिली ख्वाहिश, इस वेब सीरीज में नजर आएंगी जुनैद खान की हीरोइन
नेटफ्लिक्स फिल्म महाराज में अपनी शानदार अदाकारी की जलवा बिखरने वालीं एक्ट्रेस शालिनी पांडे (Shalini Pandey) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही ...और पढ़ें

HighLights
- महाराज मूवी में नजर आई थीं शालिनी पांडे
- जुनैद खान संग एक्ट्रेस शेयर की स्क्रीन
- डिब्बा कार्टल शालिनी की अगली वेब सीरीज
प्रियंका सिंह, मुंबई डेस्क। सुपरस्टार आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान की पहली फिल्म महाराज में एक्ट्रेस शालिनी पांडे (Shalini Pandey) भी नजर आईं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली महाराज (Maharaj) में सीमित दृश्यों में शालिनी ने दर्शकों को काफी हद तक प्रभावित किया।
उनकी आगामी वेब सीरीज डब्बा कार्टल (Dabba Cartel) है। इसके लेकर जागरण से बातचीत के दौरान रैपिड फायर राउंड में अभिनेत्री कई रोचक सवालों के जवाब दिए हैं। आइए इस लेख में शालिनी संग खास बातचीत पर गौर फरमाते हैं।
-
वीकेंड के मायने क्या हैं?
-
वीकेंड को लेकर सवाल पर शालिनी पांडे ने कहा है- मैं काम ही कर रही होती हूं। मौका मिलता है तो अपने डॉग्स के साथ समय बिताती हूं।
![]()
ये भी पढे़ं- लोगों ने की बॉडी शेमिंग...लड़कों के साथ शेयर किया रूम Junaid Khan की को-स्टार का शॉकिंग बयान
कोई ऐसी जगह, जहां पर जाने का मन है?
अंडमान जाना चाहूंगी। मैं अच्छी तैराक हूं। अंडरवाटर तैराकी करना, डाइव करना बेहद पसंद है।
इंटरनेट मीडिया की अहमियत कितनी है?
मैं इसे पैसा कमाने का माध्यम मानती हूं। इतना सर पर नहीं चढ़ाती हूं।

किस फिल्मकार के साथ काम करना चाहती हैं?
पहला नाम जोया अख्तर का है। वह बहुत खूबसूरती से पात्रों को प्रस्तुत करती हैं।
कभी किसी प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा?
हां, लेकिन दिल से नहीं लगाया। जो मेरे नियंत्रण में नहीं है, उस पर दिमाग, ऊर्जा और समय खर्च नहीं करती। जो चाहिए, उसको पाने के लिए कोशिश करती हूं।
ब्रांड को लेकर कितना सजग रहती हैं?
बिल्कुल भी नहीं। मुझे जो पसंद आता है, खरीद लेती हूं। दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं कि कितनी भी महंगी चीज क्यों ना हो, तुम उसे दो रुपये की चीज की तरह ही मानती हो।
कोई सीक्रेट स्किल?
मुझे डांस और स्पोर्ट्स से प्यार है। डांस तो मैंने महाराज फिल्म में कर लिया है। तैराकी के साथ दौड़, बैडमिंटन और वॉलीबाल में अच्छी हूं। फिजिकल एक्टिविटी में तेज हूं, इसलिए एक्शन फिल्म करना चाहती हूं।
बता दें कि ये वही शालिनी पांडे हैं, जो सुपरस्टार रणवीर सिंह की मूवीज जयेशभाई जोरदार से चर्चा में आई थीं।
