Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Charan Baby Girl: दादा बनते ही खुशी से झूम उठे चिरंजीवी, रामचरण की बेटी पर जूनियर एनटीआर ने लुटाया प्यार

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 12:53 PM (IST)

    इससे पहले राम चरण और उपासना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें उपासना और राम चरण दोनों अस्पताल में मौजूद हैं।दोनों के चेहरों की खुशी देख के य ...और पढ़ें

    Photo Credit: Ram Charan And Upasana Konidela Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Ram Charan And Upasana Konidela Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan Baby Girl: साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के घर एक नन्हीं परी यानी बेटी ने जन्म लिया। शादी के 11 साल बाद आज यानी 20 जून, 2023 को उपासना और राम चरण ने अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। उपासना ने हैदराबाद के अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई राम चरण को बधाई दे रहा है। उन्हें फैंस से लेकर स्टार्स तक विश करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में राम चरण के पिता चिरंजीवी दादा बनने की खुशी से झूम उठे हैं। वहीं, साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

    जूनियर एनटीआर ने दी राम चरण को बधाई

    आरआरआर में राम चरण संग स्क्रीन शेयर कर चुके साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने उन्हें पिता बनने पर बधाई दी है। एनटीआर ने ट्विटर पर राम चरण को बेटी के जन्म पर उन्हें और उनकी पत्नी उपासना को विश किया है। एनटीआर ने लिखा, 'बधाई हो राम चरण और उपासना कामिनेनी। माता-पिता क्लब में आपका स्वागत है। बच्ची के साथ बिताया हर पल जीवन भर के लिए अविस्मरणीय स्मृति बन जाएगा। ईश्वर बच्ची और आप सभी को अपार खुशियां प्रदान करें।'

     चिरंजीवी ने पोती को दिया आशीर्वाद

    साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी दादा बनते ही खुशी से झूम उठे हैं। बेटे के पिता बनने पर और घर में बेटी के रूप में खुशियां आने पर उन्हें खास मैसेज शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर ​लिखा, 'आपका स्वागत है छोटी मेगा राजकुमारी। आपने लोगों के बीच खुशियां बिखेर दी हैं। आपके आगमन पर राम चरण और उपासना धन्य माता-पिता बन गए हैं और हम दादा-दादी खुश और गौरवान्वित।' इसके अलावा फैंस भी स्टार्स को ढेरों बधाई दे रहे हैं।

    शादी के 11 साल बाद बने माता-पिता

    आपको बात दें कि राम चरण और उपासना ने 14 जून, 2012 बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। वहीं, अब शादी के 11 साल बाद उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है, 'मिस उपासना कामिनेनी और मिस्टर राम चरण की बेबी गर्ल का जन्म 20 जून 2023 को अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स-हैदराबाद में हुआ है। बेबी और मां दोनों बिल्कुल सुरक्षित हैं।' इसी के बाद से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    खबरें और भी