Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devara Part 1 की रिलीज से पहले क्यों घबराए हुए हैं जूनियर NTR? 6 साल बाद सोलो मूवी में दिखाएंगे एक्शन

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 07:00 PM (IST)

    Devara Part 1 का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। जूनियर एनटीआर (Junior NTR) लीड रोल में हैं और सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आरआरआर क ...और पढ़ें

    देवरा पार्ट 1 के लिए घबराए हुए हैं जूनियर एनटीआर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    देवरा पार्ट 1 के लिए घबराए हुए हैं जूनियर एनटीआर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. देवरा पार्ट 1 का आज ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. देवरा में जूनियर एनटीआर का डबल रोल
    3. खलनायक बनकर छा गए सैफ अली खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) 6 साल बाद सोलो फिल्म लेकर आ रहे हैं। आगामी फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) को लेकर बेताबी 2023 से है। हालांकि, इस फिल्म के लिए उत्सुकता से ज्यादा जूनियर एनटीआर को घबराहट हो रही है।

    अरविंदा समेथा के बाद देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर बतौर सोलो हीरो बनकर धमाल मचाएंगे। इससे पहले वह RRR मूवी में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आरआरआर के बाद से ही फैंस को जूनियर एनटीआर की सोलो मूवी देवरा का इंतजार था। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

    6 साल बाद जूनियर एनटीआर की सोलो फिल्म

    10 सितंबर को देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर लॉन्च हुआ। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मौजूद रहे। इस इवेंट में जूनियर एनटीआर ने बताया कि उन्हें क्यों देवरा के लिए घबराहट हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Devara Part 1: रिलीज से पहले 'देवरा' को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जूनियर एनटीआर का पोस्टर देख सोच में पड़ गए फैंस

    देवरा के लिए नर्वस हैं जूनियर एनटीआर

    जूनियर एनटीआर को इस बात के लिए घबराहट हो रही है कि वह 6 साल बाद किसी सोलो फिल्म में नजर आने वाले हैं। इवेंट में अभिनेता ने कहा, "मैं बहुत नर्वस हूं क्योंक आरआरआर के बाद मेरी अगली फिल्म है। आरआरआर में राम चरण थे। यह 6 साल बाद मेरी सोलो फिल्म है। इसलिए बहुत घबराहट हो रही है।"

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी देवरा पार्ट 1?

    देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिका में हैं। वह फिल्म में बाप-बेटे का किरदार निभा रहे हैं। आज देवरा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें उनका दमदार एक्शन दिखाई दिया है। सैफ अली खान भी अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर, जूनियर एनटीआर की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका के रोल में दिखाई दे रही हैं। प्रकाश राज भी देवरा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

    यह भी पढ़ें- Devara Trailer: खून से समंदर हुआ लाल, एक्शन से भरपूर है जूनियर NTR-सैफ की फिल्म 'देवरा' का ट्रेलर