Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kaagaz 2: अनुपम खेर ने कागज 2 को-स्टार के साथ शेयर की वर्कआउट तस्वीर, दर्शन कुमार ने कही ये बात

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jul 2022 02:33 PM (IST)

    Kaagaz 2 दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी अपकमिंग फिल्म कागज 2 की तैयारियां शुरू कर दी है। अब रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कागज 2 को-स्टार द ...और पढ़ें

    Kaagaz 2 Anupam Kher shares workout picture with Kaagaz 2 co star Darshan Kumar said this.
    Kaagaz 2 Anupam Kher shares workout picture with Kaagaz 2 co star Darshan Kumar said this.

    नई दिल्ली, जेएनएन।Kaagaz 2: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म कागज 2 को को-स्टार के साथ वर्कआउट सेशन की मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है।

    इस तस्वीर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर और दर्शन कुमार के साथ के रौड़ पर अपनी फॉरआर्म्स रखकर पोज देते हुए अपने फैंस को फिटनेस गोल देते हुए नजर आ रहे हैं।

    देखें तस्वीर

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    इस मोनोक्रोम तस्वीर को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर लिखा, शांत दिमाग आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास लाता है वर्कआउट। मेरे दोस्त, सह कलाकार और जिम पार्टनर दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    हाल ही में दिग्गज अभिनेता ने अपनी करियर की 526वीं फिल्म कागज 2 के सीक्वल का एलान किया था। ये फिल्म साल 2021 में आई पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक की फिल्म कागज का सीक्वेल है। इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेट फॉर्म पर किया गया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    इन फिल्मों में भी आएंगे नजर

    इन वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो विद्युत जामवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म आईबी 71 में भी नजर आने वाले हैं। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर विद्युत जामवाल के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    इस एक्शन ड्रामा फिल्म की काहनी साल, 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को हिला कर रख दिया था। इसके अलावा अभिनेता सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाले हैं।