Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांटा लगा गर्ल' एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में पड़ा दिल का दौरा

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 07:13 AM (IST)

    एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार शेफाली जरीवाला का कथित तौर पर 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। बिग बॉस 13 में अपनी उपस् ...और पढ़ें

    कांटा लगा गर्ल एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन
    कांटा लगा गर्ल एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

    HighLights

    1. शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में आई थीं नजर
    2. 'कांटा लगा' गाने में अपने शानदार प्रदर्शन से पाई थी प्रसिद्धी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से मशहूर हुई अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। शुरूआती रिपोर्ट्स में उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    खबरों के मुताबिक शेफाली को उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी, तीन अन्य लोगों द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

    सलमान खान के साथ फिल्म में किया था काम

    शेफाली जरीवाला साल 2000 की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा से लोकप्रिय हो गईं थी। जिससे उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' का उपनाम मिला। बाद में उन्होंने सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में काम किया इसके साथ ही उन्होंने नच बलिए और बिग बास 13 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया।

    गायक मीका सिंह ने जताया शोक

    शेफाली के निधन पर शोक जताते हुए गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि मैं बहुत ही ज्यादा दुखी, सदमे में और दिल में भारी महसूस कर रहा हूं। हमारी प्यारी स्टार और मेरी प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गईं।

    कीकू शारदा ने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट

    वहीं कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा ने शेफाली के निधन की खबर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह खबर चौंकाने वाली है। उनके साथ कुछ वेब सीरीज में काम किया, वह ऊर्जा से परिपूर्ण थी। जीवन जीने के उमंग से परिपूर्ण। हमेशा एक बड़ी चमकीली मुस्कान के साथ मिलती थी। आपकी याद आएगी शेफाली, आप बहुत ही खूबसूरत आत्मा थीं। आपकी आत्मा को शांति मिले।

    खबरें और भी