विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KHKN के सीक्वल में इस स्टार किड को देखना चाहती हैं Suchitra, बताया कौन निभा सकता है शाह रुख का किरदार

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 25 Feb 2024 08:43 PM (IST)

सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शाह रुख खान की फिल्म कभी हां कभी ना को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। ...और पढ़ें

'कभी हां कभी ना' के रीमेक पर बोलीं सुचित्रा (Photo Credit: Instagram)
'कभी हां कभी ना' के रीमेक पर बोलीं सुचित्रा (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 'कभी हां कभी ना' के रीमेक पर बोलीं सुचित्रा
  2. बताया शाह रुख के रोल में किसे देखना चाहती हैं एक्ट्रेस
  3. बताया कैसा होना चाहिए सीक्वल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1994 में आई कुंदन शाह के निर्देशन में बनी 'कभी हां कभी ना' मूवी को आज 25 फरवरी को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाह रुख खान और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने मुख्य भूमिका में निभाई थी।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने फिल्म के सीक्वल पर बात की और यह भी बताया कि शाह रुख खान की जगह इसके सीक्वल में मुख्य भूमिकाएं किसे निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 30 Years Of KHKN: 'मेरी सबसे प्यारी फिल्म...', 'कभी हां कभी ना' के 30 साल पूरे होने पर Shah Rukh ने किया ये पोस्ट

'कभी हां कभी ना' के रीमेक पर बोलीं सुचित्रा

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में, जूम को दिए एक इंटरव्यू में सुचित्रा कृष्णमूर्ति से 'कभी हां कभी ना' के सीक्वल की संभावना के बारे में पूछा गया और साथ ही यह भी पूछा गया कि उसमें मुख्य भूमिकाएं किसे निभानी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा, 'मुझसे कई सालों से यह पूछा जाता रहा है। आपको क्या लगता है कि नए सुनील और अन्ना की भूमिका कौन निभा सकता है?

मैं कहूंगी कि शायद वरुण धवन और आलिया भट्ट, लेकिन वे भी अब इसके लिए नहीं हैं। आपको किसी और की जरूरत है, जो पूरी तरह से नया और युवा हो। खैर, आर्यन खान सुनील का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन फिर वह अभिनय में नहीं हैं'।

कैसा होना चाहिए सीक्वल?

फिल्म के सीक्वल की संभावना पर चर्चा करते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि फिल्म का इतना सुखद अंत न होना इसके आकर्षण का एक हिस्सा था। उन्होंने आगे कहा कि यह जीवन पर आधारित फिल्म थी, इसलिए यह चली और जीवन में दिल टूटना तो होता ही है।

हर चीज का सुखद अंत नहीं होता है। इस बार अगली कड़ी में होना चाहिए कि अन्ना और क्रिस के बीच कैसे अलगाव हुआ और सुनील जिसने तब तक अपने लिए एक बड़ा नाम बना लिया था, अन्ना के जीवन में वापस आता है। कुछ फिल्मों को नहीं छुआ जाना चाहिए। 'कभी हां कभी ना' को नहीं छुआ जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जॉन सीना और अल्लू अर्जुन के बेटे को अपनी फिल्म का गाना गाते देख शाह रुख ने कही ये बात, वायरल हुआ एक्टर का रिएक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।