Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kabir Bedi Birthday: हॉलीवुड में भी फेमस हैं कबीर बेदी, इस एक रोल ने यूरोप में बना दिया सुपरस्टार

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 06:22 PM (IST)

    Kabir Bedi Birthday ऊंचा-लंबा कद और मॉडल जैसी दमदार पर्सनालिटी वाले कबीर बेदी को आज कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी अदायगी से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम ...और पढ़ें

    File Photo of Kabir Bedi. Photo Credit: Kabir Bedi Instagram
    File Photo of Kabir Bedi. Photo Credit: Kabir Bedi Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kabir Bedi Birthday: 70-80 के दशक में जब फिल्म इंडस्ट्री पर अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर जैसे अभिनेता राज कर रहे थे, उस जमाने में एक अभिनेता ऐसा था, जिसने विदेशी फिल्मी दुनिया में अपना परचम लहराया। हम बात कर रहे हैं कबीर बेदी की। ऊंचा-लंबा कद, मॉडल जैसी पर्सनालिटी, रौबदार आवाज वाले कबीर बेदी को कौन नहीं जानता। यह दिग्गज अभिनेता आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोग कबीर बेदी को 'खून भरी मांग' के लिए जानते हैं। इस मूवी में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। लेकिन कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से भी पहले कबीर बेदी ने हॉलीवुड में बॉलीवुड का परचम लहराया था।

    एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'हलचल' थी। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की तरफ रुख किया। कबीर बेदी हिंदी सिनेमा के पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की शुरुआत की। वह यूरोप में एक बेहतरीन कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कामयाबी को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने समय में ढेर सारी मेहनत की, जिस वजह से उन्हें आज यह मुकाम हासिल है।

    सिख परिवार में जन्में हैं कबीर बेदी

    फिल्म, थिएटर आर्टिस्ट और वॉइस आर्टिस्ट के रूप में चर्चित कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी, 1946 को लाहौर में सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता प्यारे लाल सिंह बेदी ऑथर थे। उनकी मां का नाम फ्रीडा बेदी था। कबीर बेदी ने अपने करियर की शुरुआत यूं तो हिंदी फिल्म से की थी, लेकिन एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने थिएटर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया। कबीर बेदी टेलेंटेड एक्टर तो थे ही, उनके हैंडसम लुक्स ने भी उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। उनके रंग रूप और कद काठी को देखते हुए उन्हें कई निगेटिव रोल ऑफर किए गए, जिन्हें बखूबी निभा कर कबीर बेदी ने सबका दिल जीत लिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kabir Bedi (@ikabirbedi)

    यूरोप में सुपरस्टार बने कबीर बेदी

    कबीर बेदी यूरोप में बहुत बड़ा नाम हैं। यह पहचान उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी हिट टीवी सीरीज संदूकन (Sandokan) से मिली। संदूकन में काम करने वाले कबीर पहले भारतीय एक्टर थे। इस शो में काम करने के बाद कबीर बेदी की किस्मत ही बदल गई। यह शो उनके करियर को ऊंचाई के उस मुकाम पर ले गया, जहां से यूरोप की जनता उन्हें सुपरस्टार कह कर पुकारने लगी। इस शो में कबीर ने ब्रिटिश कोलोनियल के समय के एक साउथ ईस्ट एशियन पाइरेट का रोल प्ले किया।

    खबरें और भी

    दमदार परफॉर्मेंस के साथ उनकी पर्सनालिटी और लुक्स का कॉम्बिनेशन एक जादू बनकर सामने आया। इस एक शो ने इटैलियन, जर्मन और फ्रेंच टीवी व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 1977 के बाद से लेकर आजतक कबीर की यूरोप में काफी फैन फॉलोइंग है। खासतौर से इटली के लोग उन्हें ज्यादा पसंद करते हैं। 'संदूकन' के बाद उन्होंने 'द रिटर्न ऑफ संदूकन' में काम किया।

    दूसरी सबसे ज्यादा देखे गए टेलिविजन शो का हिस्सा थे कबीर बेदी

    कबीर बेदी कई अमेरिकन शो का हिस्सा रहे। उन्होंने 'डायनेस्टी, जनरल हॉस्पिटल, नाइट राइडर्स और ऑन विंग्स ऑफ ईगल्स' में काम किया। उन्होंने अमेरिकन टेलिविजन सोप ओपेरा 'बोल्ड एंड द ब्यूटिफुल' में भी काम किया। यह पूरी दुनिया में देखा जाने वाला कबीर बेदी का दूसरा शो था। इन सबके अलावा कबीर बेदी को ऑक्टोपसी में देखा गया। यह 1983 की फिल्म थई, जिसमें कबीर बेदी ने गोबिंदा नाम का रोल प्ले किया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले दोगुनी हुई प्रियंका की फीस, हर हफ्ते उनके बैंक बैलेंस में जाएगी इतनी मोटी रकम

    यह भी पढ़ें: Box Office Report: 'वारिसु' और 'थुनिवु' ने मचाया गर्दा, 5 दिनों में ही 100 करोड़ के करीब पहुंची यह फिल्म