Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेढ़ महीनों से इटैलियन 'बिग बॉस' के घर में थे कबीर बेदी, पत्नी परवीन दुसांज ने कहा- 2 जनवरी से नहीं हुई बात...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 22 Feb 2022 12:08 PM (GMT+05:30)

    कबीर बेदी ने भारतीय सिनेमा के साथ अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनायी है। खासकर इटैलियन मनोरंजन इंडस्ट्री में उन्हें बखूबी पहचाना जात ...और पढ़ें

    Kabir Bedi with wife Parveen Dusanj. Photo- Twitter
    Kabir Bedi with wife Parveen Dusanj. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा के वेटरन एक्टर कबीर बेदी ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी खूब काम किया है। वैसे तो कबीर बेदी की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है, मगर इटली की मनोरंजन इंडस्ट्री में कबीर का नाम आज भी लोकप्रिय है। इसी लोकप्रियता के चलते कबीर ने सेलेब्रिटी रिएलिटी शो बिग ब्रदर के इटैलियन संस्करण ग्रैंडे फ्रेटेलो में हिस्सा लिया। शो में उनका सफर पूरा हो गया है। कबीर ने इसकी जानकारी मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए दी।

    कबीर की टीम की ओर से इंस्टाग्राम पर शो की एक क्लिप शेयर करके लिखा गया- बिग ब्रदर शो में कबीर को प्यार देने और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। यह रोमांच खत्म होता है, मगर यात्रा जारी है। आपके प्यार के लिए हम कृतज्ञता महसूस करते हैं। कबीर ने जिस तरह सिगनोरिनी को कॉम्प्लीमेंट दिया, वो अच्छा लगा। हम सभी कबीर के साथ वैसे ही एक लम्हे की ख्वाहिश करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kabir Bedi (@ikabirbedi)

    वहीं, पत्नी परवीन दुसांज ने ट्वीट करके कहा कि वो कबीर को मिस कर रही हं और उनसे मिलने रोम जा रही हैं।मंगलवार को परवीन ने लिखा- 2 जनवरी से कबीर से बात नहीं हुई है और बिग ब्रदर में उनका सफर पूरा हो गया है। उन्हें सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया और उनका भी शुक्रिया, जो मुझे सपोर्ट करते रहे, जब वो यहां नहीं थे। अब दोबारा मुलाकात का वक्त आ गया है। मैं खुद उनसे मिलने रोम जा रही हूं। 

    बता दें, कबीर बेदी ने जनवरी में एक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो बिग ब्रदर के इटैलियन संस्करण ग्रैंडे फ्रेटेलो के वीआईपी सेक्शन में भाग लेने जा रहे हैं। कबीर ने कहा था कि मार्च के मध्य तक वो सोशल मीडिया और इंटरनेट से दूर रहेंगे, जो कि अच्छी बात है। 

    कबीर बेदी ने 1977 में इटैलियन सिनेमा में काम किया था। उनकी फिल्म द टाइगर इज स्टिल अलाइव सफल रही थी, जिसने कबीर को इटली में काफी लोकप्रिय बना दिया था। बिग ब्रदर रिएलिटी शो का भारतीय संस्करण बिग बॉस है, जिसके पांचवें सीजन में कबीर की बेटी पूजा बेदी ने भाग लिया था।