Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kabir Bedi का बेटा हॉलीवुड में करता है राज, इन इंग्लिश फिल्मों में छोड़ी दमदार एक्टिंग की छाप

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 05:03 PM (IST)

    Kabir Bedi Son हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में कबीर बेदी का भी नाम शामिल होता है। फिल्मी करियर से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्च ...और पढ़ें

    कबीर बेदी का एक्टर बेटा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
    कबीर बेदी का एक्टर बेटा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. कौन है कबीर बेदी का एक्टर बेटा
    2. हॉलीवुड में सालों से कर रहा है काम
    3. हैंडसमनेस में ऋतिक रोशन से भी आगे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के बच्चों हमेशा से चर्चा का विषय बने रहे हैं। कुछ स्टार किड्स ऐसे रहे हैं, जो बॉलीवुड में सफल रहे हैं और कुछ फ्लॉप। आज हम आपको 60 के दशक के फेमस एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi Son) के बेटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा में नहीं बल्कि हॉलीवुड में बतौर एक्टर काम करता है। 

    बहुत कम नेपो किड्स ऐसे रहे हैं, जिनको इंग्लिश फिल्मों में अपना टैलेंट दिखाने का सौभाग्य मिला है। कबीर का बेटा उनमें से एक हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वह कौन सा कलाकार है। 

    कौन है कबीर बेदी का एक्टर बेटा

    अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा कबीर बेदी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिर चाहें उनकी 4 शादियां हो या फिर फैमिली। आज उनके छोटे बेटे एडम बेदी के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जो हॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ रहे हैं। एडम के पिता एक समय पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप विलेन एक्टर्स में शुमार रहे, लेकिन वह खुद साइड एक्टर के तौर पर कई इंग्लिश मूवीज में नजर आ चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Prem Chopra का दामाद बॉलीवुड में करता है राज, बॉक्स ऑफिस पर दे चुका 200 करोड़ की दो फिल्में

     

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    दरअसल एडम बेदी अभिनेता कबीर बेदी के दूसरी पत्नी ब्रिटिश मूल की फेमस फैशन डिजाइनर सुजैन हम्प्रेज के बेटे हैं। कबीर और सुजैन की शादी 10 साल तक चली और इसके बाद इनका तलाक हो गया। इस दौरान सुजैन एडम की मां बन चुकी थीं। एडम का पालन-पोषण अमेरिका में हुआ है और वह अपने परिवार के साथ वहीं ही रहते हैं। हैंडसमनेस में वह बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन से भी आगे हैं। 

    फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

    मालूम हो कि एडम बेदी हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) के सौतेले भाई हैं। हालांकि, एडम ने बॉलीवुड की बजाय हॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला लिया और उनके लिए ये व्यक्तिगत तौर पर सही साबित हुआ। इस तरह से उनकी पहचान एक हॉलीवुड एक्टर के रूप में बनी है। 

    खबरें और भी

    इन मूवीज में नजर आ चुकी हैं एडम

    बतौर एक्टर एडम बेदी कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें से कुछ पॉपुलर मूवीज के नाम इस प्रकार हैं- 

    • विवा लॉफलिन (2007)

    • जैकपॉट (2013)

    • लाइफलाइन (2017)

    सिर्फ इंग्लिश मूवीज ही नहीं बल्कि 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म ए ऑल अबॉउट हर (A All About Her) में भी कबीर बेदी के लाडले की झलक देखने को मिली थी। एक सच्चाई ये भी है कि वह अपने पिता और बहन पूजा की तरह भारतीय फिल्मी जगत में नाम कमाने नाकाम रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Amjad Khan Son: शोले के 'गब्बर सिंह' की परछाई भी नहीं बन सका उनका बेटा, 8 फिल्मों के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड