Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kabzaa Song Out: थिरकने पर मजबूर कर देगा कब्जा का नया गाना 'मैं तो चली', उपेंद्र के साथ तान्या ने जमाया रंग

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 27 Feb 2023 02:49 PM (IST)

    Kabzaa Main Toh Chali Song Out अंडरवर्ल्ड का कब्जा कन्नड़ फिल्म है जो हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। फिल्म के लीड एक्टर उपेंद्र की यह पहली पैन इंडिय ...और पढ़ें

    Kabzaa Song Main Toh Chali Out in Mega Event. Photo- Screenshot
    Kabzaa Song Main Toh Chali Out in Mega Event. Photo- Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल दक्षिण भारत से जो फिल्में हिंदी में आ रही हैं, उनमें एक नाम अंडरवर्ल्ड का कब्जा भी है। यह कन्नड़ सिनेमा की फिल्म है और पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इस फिल्म का इन दिनों प्रचार जोरों पर है। रविवार को नया गाना मैं तो चली रिलीज किया गया। इसके लिए बेंगलुरु में एक मेगा इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई थी। 

    मैं तो चली डांस नम्बर है, जिसमें फिल्म के हीर उपेंद्र और तान्या होप थिरकते नजर आएंगे। गाने का ऑडियो जारी किया गया है। गाना लॉन्च के बाद गुरु किरन की म्यूजिकल नाइट रखी गयी थी। बेंगलुरु के शिडलागट्टा जूनियर कॉलेज में हुए इस आयोजन में लगभग डेढ़ लाख फैंस पहुंचे।

    इस दौरान उपेंद्र, श्रिया सरन, शिवराज कुमार, निर्माता आनंद पंडित और सह निर्माता अलंकार पांडियान मौजूद रहे। अंडरवर्ल्ड का कब्जा 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें: Zwigato Trailer- आपका ऑर्डर टाइम पे पहुंचाने आ रहे हैं Kapil Sharma, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

    मैं तो चली गाने की लॉन्चिंग के दौरान उपेंद्र व अन्य। Photo- Film Team

    मेगा इवेंट के बारे में आनंद पंडित ने कहा- अंडरवर्ल्ड का कब्जा एक बेहद खास फिल्म है, क्योंकि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है। मैं भारतीय सिनेमा के जरिए विभिन्न संस्कृतियां दिखाना चाहता हूं। अंडरवर्ल्ड का कब्जा के टीजर को इतना सकारात्मक रिस्पॉन्स मिलने के बाद गाने भी लोगों को अच्छे रहे हैं, मुझे लगता है कि फिल्म लोगों के जहन पर गहरा असर छोड़ेगी।

    तान्या होप के साथ थिरकेंगे उपेंद्र

    मैं तो चली गाना फिल्म में मुख्य पात्र अर्केश्वर की ताकत और प्रभुत्व को प्रदर्शित करने वाला गाना है। गाने की कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है। तान्या होप गाने में अपने स्टेप्स से आग लगाने वाली हैं। गाने को स्निग्धा शर्मा और रितेश जी राव ने आवाजा दी है। संगीत रवि बसरूर का है, बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

    खबरें और भी

    तान्या और उपेंद्र की जोड़ी इससे पहले होम मिनिस्टर के लिए साथ आये थे। फिल्म का निर्देशन आर चंद्रू ने किया है। कब्जा में श्रिया सरन फीमेल लीड हैं, वहीं किच्चा सुदीप भी एक अहम किरदार में दिखेंगे।

    उपेंद्र की पहली हिंदी रिलीज

    उपेंद्र की यह पहली फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। कन्नड़ सिनेमा की फिल्म पिछले कुछ वक्त से हिंदी बेल्ट में अच्छा कारोबार कर रही हैं। केजीएफ 2, कांतारा और कार्तिकेय 2 ने 2022 में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था। 17 मार्च को कब्जा का मुकाबला कपिल शर्मा की ज्विगाटो और रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे से होगा।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Box Office सेल्फी की असफलता से शॉक में फिल्म इंडस्ट्री! 10 सालों में अक्षय ने दीं इतनी फ्लॉप