Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushant Singh Rajput की मौत से गुस्से में था 'काई पो छे' का ये एक्टर, कहा- 4 बार की थी सुसाइड की कोशिश

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 11:06 AM (IST)

    आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध ने साथ फिल्म काय पो छे में काम किया था। दोनों ने इस​ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म काफी पस ...और पढ़ें

    Photo Credit : Amit Sadh Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Amit Sadh Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के राइजिंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन आज भी लोगों के लिए एक सदमा है। साल 2020 में सुशांत की मौत की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के स्टार्स उनकी मौत से बुरी तरह से सहम गए थे। वहीं सुशांत के को-स्टार रहे अमित साध को भी गहरा सदमा लगा। सुशांत के सुसाइड से अमित इस तरह से टूट गए थे कि उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था बल्कि खुद 4 बार अपनी जान देने की कोशिश की थी।

     

    अमित ने की थी 4 बार सुसाइड की कोशिश

    अमित साध ने चेतन भगत के पॉडकास्ट में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। अमित ने बताया कि सुशांत की मौत से उनका पूरा माइंड ही चेंज हो गया था। उन पर इतना ज्यादा असर पड़ा था कि उन्होंने इंडस्ट्री ही छोड़ने का फैसला कर लिया था। उस वक्त अमित साध का माइंडसेट बदलने में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने काफी मदद की थी। यही नहीं चेतन भगत के पॉडकास्ट में अमित साध ने शॉकिंग खुलासे करते हुए बताया कि अतीत में 4 बार सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। उस दौरान उनकी उम्र 16 और 18 के बीच थी। अपने इसी हालात और एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए अमित को मालूम है कि सुसाइड करने वाला शख्स कैसा फील करता है। आज अमित खुद को स्ट्रॉन्ग मानते हैं। वहीं अब उनकी लाइफ काफी बदल गई है और अच्छी चल रही है।

    अमित साध का वर्कफ्रंट

    अमित साध के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'काई पो छे', गोल्ड, बरोत हाउस, ऑपरेशन परिंदे जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने ब्रीद, जीत और जिद, अवरोध जैसी वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का ​दम दिखाया है। उनकी सीरीज ब्रीद को काफी पसंद किया गया। इसमें उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन काफी सुर्खियों में रहा था।